मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में पांच दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 25 मई से 29 मई 2026 तक संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 25 मई को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण  रवि कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा विभिन्न संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त भूमिका से व्यवहारिक रूप से परिचित कराना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 25 मई से 29 मई 2026 तक संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 25 मई को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण  रवि कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा विभिन्न संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त भूमिका से व्यवहारिक रूप से परिचित कराना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुलिस एवं प्रशासन के मध्य समन्वय, पुलिस एक्ट, वी.वी.आई.पी. ड्यूटी एवं कवरेज, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं, सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में पुलिस-प्रशासन की भूमिका एवं कार्यवाही सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के मध्य बलवा ड्रिल की संयुक्त कार्यवाही का व्यावहारिक प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीतियों का प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास ने प्रतिभागियों को मैदानी परिस्थितियों में पुलिस बल की कार्यप्रणाली, समन्वित कार्रवाई तथा भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की व्यवहारिक समझ प्रदान की। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण एवं यादगार बनाया।

कार्यक्रम का समापन उपनिदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी  संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक निदेशक मती रश्मि पाण्डेय, मती यास्मीन जहरा, मती ज्योति उमठ , उप पुलिस अधीक्षक  नीरज नामदेव,  अनिल कुमार सिंह ,  नारायण चौधरी, सूबेदार  विजय गौर सहित अकादमी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन हेतु तैयार किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी द्वारा आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ जनहित में प्रभावी एवं उत्तरदायी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

2