अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, पुस्तकें और छात्रवृत्ति : स्‍कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को साइकिल, पाठ्य-पुस्तकें एवं छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के पढ़ाई पर ध्‍यान दे सकें। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कही। शनिवार को कटनी शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कुठला में एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात के उपलक्ष्य

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को साइकिल, पाठ्य-पुस्तकें एवं छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के पढ़ाई पर ध्‍यान दे सकें। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कही।

शनिवार को कटनी शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कुठला में एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात के उपलक्ष्य में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्‍कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के समान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हर परिवार को समय पर शुद्ध पेयजल और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य है कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें।

आमजन से किया संवाद
प्रभारी मंत्री सिंह ने नागरिकों से संवाद करते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति एवं बिजली की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि बिजली या अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते समाधान किया जा सके।

12 माह में तैयार होगा नवीन स्कूल भवन
प्रभारी मंत्री सिंह ने नए भवन की सौगात मिलने पर बच्‍चों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह नवीन हाई स्कूल भवन आगामी 12 महीनों में बनकर तैयार होगा। विद्यालय में डिजिटल बोर्ड, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 23 तारीख को कटनी भ्रमण संभावित है, इस दौरान वे स्वयं स्कूल भवन का भूमिपूजन करेंगे।

जनप्रतिनिधियों से सजग रहने का किया आग्रह
प्रभारी मंत्री सिंह ने विधायक एवं पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई समस्या दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके।

जी प्लस वन मॉडल पर बनेगा स्कूल भवन
मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कुठला में बनने वाला नवीन हाई स्कूल भवन जी प्लस वन मॉडल पर बनेगा। भवन में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, प्राचार्य कक्ष, लॉबी कॉरिडोर, बालक-बालिका एवं दिव्यांगजन के लिए प्रसाधन, सीढ़ी एवं रैम्प का निर्माण लोक निर्माण विभाग की निगरानी में किया जाएगा। कार्यक्रम में बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

2