हड़ताल बेअसर! अमृतसर बस अड्डे पर सामान्य रही बसों की आवाजाही

अमृतसर. महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अमृतसर बस अड्डे पर गुरुवार सुबह बसों की आवाजाही सामान्य रही। बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल और बसों का आवागमन आम दिनों की तरह ही दिखाई दिया। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों की ओर से 27 अगस्त को बसों की हड़ताल नहीं करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अमृतसर बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर बसें चलती रहीं और यात्रियों को राहत मिली। वहीं, राज्य के अन्य सरकारी विभागों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अमृतसर बस अड्डे पर गुरुवार सुबह बसों की आवाजाही सामान्य रही।

बस अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल और बसों का आवागमन आम दिनों की तरह ही दिखाई दिया। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों की ओर से 27 अगस्त को बसों की हड़ताल नहीं करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अमृतसर बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर बसें चलती रहीं और यात्रियों को राहत मिली। वहीं, राज्य के अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे सरकारी कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी लंबित डीए, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे व कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

2