‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल के धांसू एक्शन ने मचाया धमाल

विद्युत जामवाल की अदाकारी वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्शन किए हैं। फैंस उनके एक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।   विद्युत जामवाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। वह अपकमिंग एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में वीडियो गेम कैरेक्टर 'धलसिम' का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के फैंस ट्रेलर में उनके सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस कर रहे

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

विद्युत जामवाल की अदाकारी वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्शन किए हैं। फैंस उनके एक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
  विद्युत जामवाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। वह अपकमिंग एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में वीडियो गेम कैरेक्टर 'धलसिम' का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के फैंस ट्रेलर में उनके सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस कर रहे विद्युत की तारीफ
किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी इस लाइव-एक्शन फिल्म में जामवाल, कैपकॉम की मशहूर वीडियो-गेम फ्रेंचाइजी के योग मास्टर 'धलसिम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को एक्टर का एक्शन अवतार करीब से देखने को मिला है। इसमें ऐसे कॉम्बैट सीन भी शामिल हैं, जो उनकी फुर्ती और एक्शन को दिखाते हैं। यह किरदार अपने अनोखे योग-आधारित फाइटिंग स्टाइल के लिए मशहूर है। फैंस अभिनेता की मार्शल आर्ट्स स्किल्स और इस आइकॉनिक रोल के लिए उनकी काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं।
धलसिम को लेकर फैंस हुए उत्साहित
जब धलसिम का किरदार निभाने के लिए विद्युत को कास्ट करने की घोषणा हुई, तो लोगों में इसे लेकर काफी दिलचस्पी पैदा हुई। मार्शल आर्ट्स और एक्शन फिल्मों में उनके बैकग्राउंड को देखते हुए, फैंस उन्हें फिल्म में एक्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित थे।

पहले रिलीज हुआ टीजर और ट्रेलर
इस साल की शुरुआत में 'स्ट्रीट फाइटर' का पहला टीजर और टीजर रिलीज हुआ। इसमें विद्युत के किरदार की झलक मिली थी। वहीं नए क्लिप में उन्हें फाइटिंग रिंग में अपने जबरदस्त मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।

विद्युत जामवाल का हॉलीवुड में डेब्यू
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना एक्शन दिखा चुके अभिनेता विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जामवाल ने कलारीपयट्टू में जबरदस्त ट्रेनिंग ली है।

स्ट्रीट फाइटर' की कास्ट और रिलीज की तारीख
    'स्ट्रीट फाइटर', जिसे 1987 में लॉन्च किया गया था, फाइटिंग गेम्स की एक सीरीज है।
    यह अलग-अलग तरह के मार्शल आर्टिस्ट के बीच जबरदस्त लड़ाई पर आधारित है।
    फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटिनियो, कैलिना लियांग और डेविड डस्टमालचियन हैं।
    इनके अलावा फिल्म में कोडी रोड्स, जेसन मोमोआ, कर्टिस '50 सेंट' जैक्सन और ओरविले पेक अहम किरदारों में हैं।
    यह फिल्म भारत और इंटरनेशनल लेवल पर 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

2