Strait of Hormuz: ‘तुरंत वापस जाओ…’ ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को दिया आदेश

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अचानक बढ़े तनाव के बीच ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को बीच रास्ते से लौटने का आदेश दिया, इस घटना का ऑडियो भी सामने आया है, क्या यह सिर्फ सुरक्षा कदम है या बढ़ते वैश्विक संकट का संकेत, जानिए इस पूरे मामले की सच्चाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 19, 2026

Strait of Hormuz: ईरान और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक भारतीय जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से वापस लौटने का निर्देश दिया। इस घटना से समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

West Bengal Elections: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, मतदाता सूची में 7 लाख नए नाम शामिल

भारतीय जहाज को बीच रास्ते से लौटने का आदेश

बताते चलें कि,18 अप्रैल को हुई इस घटना में बताया गया कि “भाग्य लक्ष्मी” नामक भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उसे ईरानी नौसेना द्वारा रोका गया। ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, IRGC के अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मार्ग फिलहाल बंद है और जहाज को तुरंत अपने मूल बंदरगाह की ओर लौट जाना चाहिए। अधिकारी ने सख्त लहजे में “गो बैक इमीडिएटली” कहा। इसके जवाब में भारतीय जहाज के कप्तान ने स्थिति को दोहराते हुए पुष्टि की कि मार्ग बंद है और निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके बाद जहाज ने अपनी दिशा बदल दी।

ऑडियो बातचीत वायरल, क्रू ने साझा की जानकारी

ऑडियो बातचीत वायरल, क्रू ने साझा की जानकारी
ऑडियो बातचीत वायरल, क्रू ने साझा की जानकारी

बताते चलें कि, इस पूरी घटना की बातचीत एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में कैद हो गई, जिसे बाद में जहाज के क्रू ने साझा किया। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी रिकॉर्डिंग में यह भी सामने आया कि ईरानी नौसेना के साथ यह संवाद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, लेकिन स्थिति काफी तनावपूर्ण थी।

जानापाव में बनेगा भव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा

पहले भी हुई फायरिंग की घटना

रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले ईरानी गनबोट्स ने दो भारतीय झंडे लगे जहाजों पर गोलीबारी भी की थी। ये जहाज इराकी तेल लेकर जा रहे थे। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन यह मामला गंभीर माना जा रहा है।

भारत की प्रतिक्रिया: ईरानी राजदूत तलब

इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत को तलब कर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश सचिव ने बैठक में साफ कहा कि होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग एक गंभीर मामला है और इसकी विस्तृत जांच की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भी ईरान ने भारत के जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने में सहयोग किया था।

West Bengal Elections: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, मतदाता सूची में 7 लाख नए नाम शामिल

होर्मुज स्ट्रेट की रणनीतिक स्थिति

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री ने दावा किया था कि लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद यह मार्ग खुला है। लेकिन इसके बावजूद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के विरोध में इस क्षेत्र को फिर से नियंत्रित करना शुरू कर दिया है, जिससे समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ा है।