Stocks to watch today: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बाजार सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 82,248.61 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में हल्की तेजी के साथ 25,496.55 अंक दर्ज किया गया। बाजार को डिफेंस और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों से सपोर्ट मिला। अब निवेशकों की नजर शुक्रवार के सेशन पर टिकी है। 27 फरवरी को कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयर खबरों और अपडेट के चलते फोकस में रहेंगे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 6 मार्च, 2026 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी SEBI के लिस्टिंग रेगुलेशन्स के तहत एक्सचेंजों को दी। इसके अलावा, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के अनुसार डिविडेंड की घोषणा के 48 घंटे तक ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी। यह खबर इंडियन ऑयल के शेयरों पर असर डाल सकती है।
रेल विकास निगम
रेल विकास निगम को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से 1,978 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के बचेली में आयरन ओर डिपॉजिट-5 में रेजिडेंशियल टावर का निर्माण करना है। यह प्रोजेक्ट माइनिंग साइट्स पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा है और कंपनी ने SEBI के नियमों के तहत लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस प्राप्त किए हैं।
HCLTech
आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी HCLTech ने IIT कानपुर के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। इस सहयोग का उद्देश्य ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए रिसर्च को प्रैक्टिकल और स्केलेबल सॉल्यूशंस में बदलना है। कोलेबोरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस होगा।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
भारत पेट्रोलियम ने सिंगापुर में पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाई है, जिसका नाम भारत पेट्रोलियम ग्लोबल एनर्जी सर्विसेज (सिंगापुर) रखा गया है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर आज दिखाई दे सकता है।
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन
IRFC की 9 मार्च, 2026 को बोर्ड मीटिंग में FY25-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर निर्णय लिया जाएगा। शेयरहोल्डर की एलिजिबिलिटी के लिए 13 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने दक्षिण भारत के कई शहरों में तीन सीनियर लिविंग कम्युनिटी बनाने के लिए प्राइमस सीनियर लिविंग के साथ पार्टनरशिप की है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 750 करोड़ रुपये होगी।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज
नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने वर्टिव के साथ मिलकर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट-आधारित कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म डिजाइन और वैलिडेट करने के लिए साझेदारी की है। यह कोलेबोरेशन AI डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नेटवेब के इन-हाउस सिस्टम को इंटीग्रेट करेगा।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बताया कि अमेरिका में फॉरेन इन्वेस्टमेंट कमिटी (CFIUS) ने AluChem Companies, Inc. के प्रस्तावित अधिग्रहण की समीक्षा फिलहाल के लिए अमेरिकी संघीय सरकार के आंशिक शटडाउन की वजह से रोक दी है। इसका असर कंपनी के अधिग्रहण पर देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









