Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार का कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि दिन के अंत में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। अब निवेशकों की निगाहें मंगलवार, 13 जनवरी के ट्रेडिंग डे पर हैं। इस दिन कुछ कंपनियों के शेयरों में तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते हलचल देखने को मिल सकती है।
Gold Price Today: लोहड़ी पर सोने की कीमतों में भारी उछाल, खरीदने से पहले देखें आज के ताज़ा रेट
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

मंगलवार को टीसीएस के शेयरों में निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 10,657 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 12,380 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में करीब 14 प्रतिशत की कमी आई है।
हालांकि, कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिक्री से होने वाली आय 5 प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने के लिए 11 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन घोषणाओं से शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज
एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी मंगलवार को निवेशकों के ध्यान का केंद्र बनेगी। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,076 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,591 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में लगभग 11 प्रतिशत की कमी आई है।
रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 13 प्रतिशत बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। इन नतीजों और घोषणाओं से एचसीएल टेक के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड ने हाल ही में बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं। कंपनी को वसई-विरार नगर निगम से नगरपालिका सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े तीन बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 275 करोड़ रुपये है। कंपनी अगले पांच सालों में इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी।
इन प्रोजेक्ट्स के तहत कंपनी सफाई, कचरा संग्रह और उसके सही तरीके से निपटान से जुड़ी सेवाएं प्रदान करेगी। इन नए कॉन्ट्रैक्ट्स से कंपनी की आय और कारोबार में मजबूती आने की संभावना है। यही वजह है कि निवेशकों की नजर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के शेयरों पर भी रहेगी।
रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी, दिसंबर में 1.33% तक पहुंची, नवंबर में 0.71% थी
Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









