Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सुस्ती देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। अब निवेशकों की नजर बुधवार के कारोबार पर है, जहां कई अहम कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल की उम्मीद है।
8th Pay Commission पर बवाल: 2.5 लाख कर्मचारियों को नहीं मिला लाभ, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
RBL बैंक पर निवेशकों की नजर

RBL बैंक आज निवेशकों के लिए खास रहेगा। अमीरात NBD बैंक ने इसमें कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से मंजूरी मिल गई है। अमीरात NBD बैंक दुबई आधारित एक प्रमुख बैंकिंग समूह है और यह भारत सहित कई देशों में सक्रिय है।
इस ट्रांजैक्शन के तहत लगभग 3 बिलियन डॉलर (करीब 26,850 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा। इसमें पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर, शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और अमीरात NBD के भारत के बैंकिंग ऑपरेशन्स का RBL बैंक में मर्जर शामिल है।
Tata Motors में बड़ी ब्लॉक डील
टाटा मोटर्स भी आज चर्चा में रहेगा। फ्रेंच मल्टीनेशनल बैंक BNP पारिबा ने मंगलवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड (कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट) के 35.43 लाख से अधिक शेयर खरीदे। इस ब्लॉक डील की कुल कीमत 152 करोड़ रुपये रही, जिसमें सेलर गोल्डमैन सैक्स शामिल था।
Eternal और अन्य कंपनियों के तिमाही नतीजे
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal Limited आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी। इसके चलते कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
साथ ही DRL, HPCL और टाटा कम्युनिकेशंस भी तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।
Restaurant Brands Asia में निवेश
बर्गर किंग चलाने वाली कंपनी Restaurant Brands Asia आज निवेशकों की नजर में रहेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि Inspira Global ने बर्गर किंग इंडिया और इंडोनेशिया ऑपरेटर में लगभग 460 करोड़ रुपये में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल की है। इस डील में Inspira ने QSR एशिया से 11.26% शेयर खरीदे हैं और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट व वारंट के माध्यम से लगभग 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है।
JSW Energy का नया प्रोजेक्ट
JSW एनर्जी की सब्सिडियरी JSW थर्मल एनर्जी टू ने पश्चिम बंगाल के सालबोनी में 1600 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए West Bengal State Electricity Distribution Company के साथ पावर परचेज़ एग्रीमेंट साइन किया है। यह प्रोजेक्ट दो यूनिट्स (800-800 मेगावाट) में विकसित होगा और अगले छह सालों में चालू होने की उम्मीद है।
AU Small Finance Bank का मुनाफा
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिसंबर तिमाही में 26% की बढ़त दर्ज की है। बैंक का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 528 करोड़ रुपये से बढ़कर 668 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 16% की वृद्धि हुई है, जो 2023 करोड़ रुपये से बढ़कर 2341 करोड़ रुपये रही।
अन्य प्रमुख कंपनियों के नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी, जिनमें डॉ. रेड्डीज, HPCL, टाटा कम्युनिकेशंस, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस और UTI AMC शामिल हैं।
इसके अलावा डालमिया भारत, जिंदल स्टेनलेस, KEI इंडस्ट्रीज, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर, मुथूट कैपिटल, KPI ग्रीन और अनंत राज भी अपने नतीजे घोषित करेंगे।
अन्य कंपनियों में केमबॉन्ड स्पेशलिटी केमिकल्स, ग्रेविटा इंडिया, गोवा कार्बन, सागर सीमेंट, राजरतन वायर्स, रेफेक्स इंडस्ट्रीज, तत्व चिंतन फार्मा, थंगामयिल ज्वैलर्स, EPack प्रीफैब, PNB एग्रो और धनलक्ष्मी बैंक भी फोकस में रह सकती हैं।
Gold Price Today: तीन दिन में सोने की तेज़ छलांग, 10 ग्राम हुआ ₹6000 से ज्यादा महंगा










