Stocks To Watch: भारतीय शेयर बाजार में यूनियन बजट 2026 के दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को बाजार खुलते ही दबाव के चलते निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। सोमवार को बाजार फिर से खुलने वाला है और ऐसे में निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी, जिन पर बजट घोषणाओं और हाल की खबरों का असर पड़ने की उम्मीद है।
Gold Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत गिरी, चांदी भी हुई सस्ती
पीएसयू बैंकों के शेयरों पर रहेगी नजर

आज के कारोबारी दिन में पब्लिक सेक्टर बैंकों से जुड़े शेयर निवेशकों की रडार पर रह सकते हैं। इसमें एसबीआई, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। बजट में सरकार ने बाजार से 17.2 लाख करोड़ रुपये उधार लेने का ऐलान किया है। इसके चलते बड़ी संख्या में सरकारी बॉन्ड जारी किए जाएंगे।
आम तौर पर, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होने से पीएसयू बैंकों की बैलेंस शीट पर नकारात्मक असर पड़ता है। यील्ड बढ़ने का मतलब होता है कि नए जारी बॉन्ड की ब्याज दर अधिक होगी, जिससे पहले से जारी पुराने बॉन्ड की कीमतें गिर जाती हैं। इसी वजह से आज इन बैंकों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है।
कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों पर फोकस
बजट 2026 में सरकार ने फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा की है। इसका सीधा असर कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है। सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई, ग्रो और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट जैसी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बजट वाले दिन इन स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी थी। अब आज के कारोबार में ये शेयर निवेशकों की नजरों में रह सकते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर निवेशकों की रडार पर
दो-पहिया वाहन सेगमेंट की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी आज निवेशकों की नजर में रह सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में जनवरी महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कुल 5.57 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। साथ ही, कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़ी है। मजबूत सेल्स डेटा और सकारात्मक कारोबार संकेतों के कारण हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं।
निवेशकों के लिए संकेत

बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है। पीएसयू बैंकों, कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों और मजबूत सेल्स वाले कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। निवेशक आज के कारोबार में इन शेयरों की गतिविधियों पर ध्यान देकर अपने निवेश निर्णय ले सकते हैं।
कुल मिलाकर, आज के कारोबारी दिन में पीएसयू बैंकिंग सेक्टर, कैपिटल मार्केट कंपनियां और हीरो मोटोकॉर्प निवेशकों की प्रमुख रुचि में रह सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के असर और हाल की रिपोर्टों के आधार पर ये शेयर आज उतार-चढ़ाव के केंद्र में रहेंगे।
Nirmala Sitharaman Budget 2026: विकसित भारत लक्ष्य रोजगार, ग्रामीण विकास और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस










