Stocks to Watch on Monday: पिछले सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। अब नए हफ्ते की शुरुआत के साथ निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर रहने वाली है, जिनमें मजबूत हलचल देखने की उम्मीद है।
Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी के दाम गिरे, देखें अपडेट
कल्याण ज्वेलर्स

हाल ही में घोषित तिमाही नतीजों में कल्याण ज्वेलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 90% बढ़कर 416.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रेवेन्यू 42% की तेजी के साथ 10,343 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA में 74% की उछाल आई और यह 750 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन मजबूत आंकड़ों के चलते आज निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहने की संभावना है।
टाटा केमिकल्स
टाटा केमिकल्स ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के वलिनोक्कम में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में करीब 515 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यहां आयोडीन युक्त वैक्यूम सॉल्ट ड्राइड (IVSD) का उत्पादन किया जाएगा। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
बॉश (Bosch)
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बॉश ने तीसरी तिमाही में बेहतरीन नतीजे दिए हैं। पैसेंजर कार और ऑफ-हाइवे सेगमेंट में मांग बढ़ने से कंपनी की आय में सुधार हुआ। ऑपरेशंस से आय 9.4% बढ़कर 4,885.6 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध मुनाफा 16.1% की बढ़त के साथ 532 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन नतीजों के चलते बॉश के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
IREDA

IREDA ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए पूंजी जुटाने का फैसला किया है। कंपनी बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए नए शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इस प्रक्रिया से कंपनी अधिकतम 2,994 करोड़ रुपये जुटा सकती है। शेयर जारी होने के बाद भी सरकार की हिस्सेदारी 3.76% से ज्यादा नहीं घटेगी।
फोनपे का बड़ा कदम: IPO से पहले नए प्लेटफॉर्म और कारोबार विस्तार पर फोकस










