Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार, 4 फरवरी को निवेशकों की नजर कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स पर रहेगी। बजाज फाइनेंस, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, मैनकाइंड फार्मा और नजारा टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद इनमें तेज हलचल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ऑर्डर फ्लो, डील्स और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस से जुड़े अपडेट्स भी बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में इन 15 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग और पोजिशनल कमाई के मौके बन सकते हैं।
बजाज फाइनेंस

दिसंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 5.6% घटकर ₹4,066 करोड़ रहा। हालांकि नेट इंटरेस्ट इनकम 20.6% बढ़कर ₹11,318 करोड़ पहुंच गई। एसेट क्वालिटी स्थिर रही और लोन बुक का विस्तार कंपनी की मजबूती दिखाता है।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज
फेविकोल बनाने वाली पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 11.9% बढ़कर ₹623.84 करोड़ रहा। रेवेन्यू 10.1% की बढ़त के साथ ₹3,709.9 करोड़ पहुंचा। EBITDA 12% बढ़कर ₹894.4 करोड़ रहा और मार्जिन 24.1% पर सुधरा।
मैनकाइंड फार्मा
कंपनी ने Q3 में ₹408.7 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो 7.5% की सालाना बढ़त है। रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹3,567 करोड़ और EBITDA 12.7% उछलकर ₹919.6 करोड़ रहा। मार्जिन 25.8% पर स्थिर रहा।
नजारा टेक्नोलॉजीज
नजारा टेक्नोलॉजीज का शुद्ध मुनाफा 35.8% घटकर ₹8.8 करोड़ रहा। रेवेन्यू भी 24% गिरकर ₹406 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA 80.7% बढ़कर ₹67.4 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 7% से सुधरकर 16.6% हो गया।
आदित्य बिड़ला कैपिटल
कंपनी का शुद्ध मुनाफा 41% बढ़कर ₹983 करोड़ रहा। रेवेन्यू 30% उछलकर ₹14,181 करोड़ पहुंचा। लेंडिंग पोर्टफोलियो 30% बढ़कर ₹1.90 लाख करोड़ हो गया। हाउसिंग फाइनेंस ने ₹2,750 करोड़ जुटाने की घोषणा की।
NBCC
सरकारी कंपनी NBCC को ₹271.32 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इससे ऑर्डर बुक मजबूत होगी और रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ेगी।
V2 रिटेल
कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुना होकर ₹102.06 करोड़ पहुंचा। रेवेन्यू 57.2% बढ़कर ₹929.2 करोड़ रहा। मजबूत मांग और स्टोर नेटवर्क विस्तार से परफॉर्मेंस को सहारा मिला।
गोदरेज एग्रोवेट
शुद्ध मुनाफा ₹109.9 करोड़ पर स्थिर रहा। रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹2,718 करोड़ और EBITDA 10% बढ़कर ₹241.9 करोड़ रहा। मार्जिन 8.9% पर स्थिर रहा।
JK लक्ष्मी सीमेंट
कंपनी का शुद्ध लाभ 23% घटकर ₹57 करोड़ रहा। रेवेन्यू 6.3% बढ़कर ₹1,588 करोड़ और EBITDA मामूली बढ़कर ₹205.5 करोड़ रहा। मार्जिन घटकर 12.9% पर आ गया।
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस
शुद्ध मुनाफा 33% घटकर ₹120 करोड़ रहा। रेवेन्यू 6.6% बढ़कर ₹2,467 करोड़ और EBIT 17.3% बढ़कर ₹315.6 करोड़ रहा। मार्जिन सुधरकर 12.8% हो गया।
वरॉक इंजीनियरिंग
कंपनी को ग्लोबल EV OEM से चार्जर्स सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रोमानिया प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इससे सालाना ₹439 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
आरती ड्रग्स
शुद्ध मुनाफा 9.5% बढ़कर ₹40.5 करोड़ रहा। रेवेन्यू 8.1% बढ़कर ₹601.7 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA 11.8% घटकर ₹54.7 करोड़ रहा और मार्जिन 9% पर आ गया।
त्रिवेणी टर्बाइन
शुद्ध मुनाफा मामूली घटकर ₹92.1 करोड़ रहा। रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹624 करोड़ पहुंचा।
निवेशकों की चांदी! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड उछाल
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









