Stock to watch: आने वाले दिनों में भारत के फास्ट फूड सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड और सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड ने नए साल के पहले दिन एक बड़े मर्जर का ऐलान किया है। दोनों कंपनियां देश में KFC और Pizza Hut की फ्रेंचाइजी संचालित करती हैं। इस मर्जर के बाद भारत की सबसे बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन बनने की संभावना है।
ITC Share Price: ITC का शेयर 10% टूटा, अब खरीदने का सही समय? जानें ब्रोकरेज फर्मों की राय
मर्जर का उद्देश्य

दोनों कंपनियों का कहना है कि इस डील से भारत में फास्ट फूड सेक्टर को नई दिशा मिलेगी। KFC और Pizza Hut आउटलेट्स के ऑपरेटर्स के एक साथ आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होगी। यह मर्जर भारत और विदेशी बाजारों में विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
मर्जर की घोषणा के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिली। सुबह 9:39 बजे तक देवयानी इंटरनेशनल के शेयर 5.37 रुपये या 3.64% बढ़कर 152.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, सफायर फूड्स इंडिया के शेयर 8.75 रुपये या 3.33% गिरकर 253.95 रुपये पर कारोबार करते दिखे। मर्जर प्लान के तहत सफायर फूड्स इंडिया की 18.5% हिस्सेदारी देवयानी की प्रमोटर एंटिटी आर्कटिक इंटरनेशनल को बेची जाएगी। यह प्रक्रिया मर्जर से पहले पूरी की जाएगी।
मर्जर की प्रक्रिया
दोनों कंपनियों को मर्ज करने का प्रॉसेस 1 अप्रैल से शुरू होगा। हालांकि यह रेगुलेटरी अप्रूवल और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा। यदि सबकुछ ठीक रहा तो यह मर्जर भारत की सबसे बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट ऑपरेटर कंपनी बनाएगा। मर्जर के बाद नई कंपनी भारत और विदेशी बाजारों में मिलकर 3,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स का संचालन करेगी।
शेयरों का बंटवारा

मर्जर की पूरी प्रक्रिया में 15 से 18 महीने का समय लग सकता है। इस दौरान शेयरों का बंटवारा भी तय किया गया है। सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों को अपने हर 100 शेयर के बदले देवयानी इंटरनेशनल के 177 शेयर मिलेंगे।
यम ब्रांड्स की पार्टनर कंपनियां
देवयानी इंटरनेशनल और सफायर फूड्स दोनों ही अमेरिकी फूड कंपनी यम ब्रांड्स की पार्टनर हैं। यम ब्रांड्स के पास KFC, Pizza Hut और Taco Bell जैसे वैश्विक ब्रांड्स हैं। भारत में KFC और Pizza Hut का संचालन देवयानी और सफायर करती हैं।
इनका मुकाबला भारत में वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड (McDonald’s ऑपरेटर) और जुबिलेंट फूडवर्क्स (Domino’s Pizza ऑपरेटर) से है। मर्जर के बाद देवयानी और सफायर का संयुक्त ऑपरेशन इन प्रतिस्पर्धियों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगा।
Crypto Price Today : साल के पहले दिन कैसा रहा क्रिप्टो का हाल? टॉप 5 कॉइन्स की लिस्ट देखें










