Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में 23 जनवरी, शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत संभली हुई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। बाजार खुलने के समय निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, लेकिन शुरुआती घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।
रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI का बड़ा फैसला, 9.7 अरब डॉलर की बिक्री
सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह 28.57 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 82,335.94 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 54.70 अंक या 0.22 प्रतिशत उछलकर 25,344.60 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 116 अंक की तेजी के साथ 82,424 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 42 अंक की तेजी के साथ 25,332 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। शुरुआती कारोबार में दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
इस कारोबारी सत्र में बीएसई के टॉप गेनर में शामिल थे—
टीसीएस (TCS)
एचसीएल टेक (HCL Tech)
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)
ट्रेंट (Trent)
एशियन पेंट (Asian Paints)
वहीं, बीएसई के टॉप लूजर रहे—
इंडिगो (Indigo)
पावरग्रिड (PowerGrid)
एक्सिस बैंक (Axis Bank)
अडानी पोर्ट (Adani Ports)
गुरुवार के बाजार का संक्षिप्त अवलोकन
22 जनवरी, गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,307.37 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत उछलकर 25,289.90 के लेवल पर बंद हुआ।
बीएसई बास्केट में टॉप गेनर थे—
टाटा स्टील (Tata Steel)
अडानी पोर्ट (Adani Ports)
एसबीआई (SBI)
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)
पावरग्रिड (PowerGrid)

वहीं, टॉप लूजर में शामिल थे
इटरनल (Eternel)
टाइटन (Titan)
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
रिलायंस (Reliance)
सेक्टरल परफॉर्मेंस
निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में गुरुवार के कारोबारी दिन तेजी रही। बीएसई बास्केट में कुल 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि केवल 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें लेटेस्ट रेट और अपडेट
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









