Stock Market Today : शेयर बाजार में आज किन खबरों का दिखेगा असर? ट्रेडिंग से पहले चेक करें ये लिस्ट

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिका ने ज़रूरी मिनरल्स पर इंपोर्ट टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कीमती धातुओं की बढ़ती मांग के चलते चांदी इस पूरे हफ़्ते में करीब 15% तक चढ़ी है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 16, 2026

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार आज धीमी शुरुआत कर सकता है। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों से यह साफ है कि इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र यानी 14 जनवरी को बाजार उतार-चढ़ाव भरे सीमित दायरे में रहा और अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी ने मेटल, पीएसयू बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर की मजबूती को बेअसर कर दिया।

Bajaj Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत और रेंज की पूरी जानकारी

पिछले सत्र का हाल

Stock Market Today
शेयर बाजार में आज किन खबरों का दिखेगा असर?

14 जनवरी को सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29% गिरकर 83,382.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 66.70 अंक या 0.26% गिरकर 25,665.60 पर बंद हुआ। निवेशक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की वैधता पर फैसले का इंतजार कर रहे थे, जिससे बाजार में सतर्कता बनी रही।

इंफोसिस का प्रदर्शन

इंफोसिस ने इस तिमाही में अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाया है और 5000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को जोड़ा है। इससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। कंपनी का ADR बुधवार की क्लोजिंग से करीब 8% ऊपर दिखा। हालांकि नए लेबर कानूनों के चलते मुनाफे में गिरावट आई है और मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। डॉलर रेवेन्यू भी फ्लैट रही।

HDFC लाइफ और जियो फाइनेंशियल

तीसरी तिमाही में HDFC लाइफ का मुनाफा फ्लैट रहा है। VNB मार्जिन में 2% का दबाव देखने को मिला। दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल ने Q3 में करीब 270 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। सालाना आधार पर कंपनी की आय दोगुनी हुई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे

आज शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। अनुमान है कि कंपनी का मुनाफा 6.6% बढ़ सकता है। O2C सेगमेंट में मजबूती की उम्मीद है, साथ ही रिटेल और जियो से भी दमदार प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।

Wipro और Tech Mahindra

आज Wipro और Tech Mahindra के नतीजे भी घोषित होंगे। Wipro के रेवेन्यू में करीब 1% की बढ़त का अनुमान है, जबकि मार्जिन फ्लैट रहने की उम्मीद है। Tech Mahindra से भी फ्लैट नतीजों की संभावना है।

राजनीतिक घटनाक्रम

आज सुबह 10 बजे से नगर निगम चुनावों की मतगणना शुरू होगी। इसमें BMC समेत 29 नगर निगम शामिल हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, BMC में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।

ग्लोबल संकेत

Stock Market Today
शेयर बाजार में आज किन खबरों का दिखेगा असर?

गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,779.50 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निक्केई 0.36% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि ताइवान का बाजार 1.69% ऊपर है। स्ट्रेट टाइम्स और हैंगसेंग में हल्की बढ़त दिख रही है। कोस्पी 1.09% ऊपर है, जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.07% गिरावट में है।

अमेरिकी बाजार

दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी आई। मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स के अच्छे तिमाही नतीजों से शेयरों में उछाल आया। ताइवान की चिप निर्माता कंपनी TSMC के शानदार नतीजों से अमेरिकी चिप कंपनियों को भी बढ़ावा मिला। डॉव जोन्स 292.81 अंक यानी 0.60% बढ़कर 49,442.44 पर पहुंचा। S&P 500 में 0.26% की बढ़त रही और नैस्डैक कंपोजिट 0.25% ऊपर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

14 जनवरी को FIIs ने लगभग 4781 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं DIIs ने खरीदारी जारी रखी और 5217 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कैसे Gen Z भारत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बीमा जगत को नया रूप दे रही है