Stock Market Today: आज के अपडेट, कोई भी ट्रेड करने से पहले इन खबरों पर डालें नजर

19 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 10वें दिन बिकवाली करते हुए करीब 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगभग 4,234 करोड़ रुपये की खरीदारी कर नेट खरीदार बने।

Share Market Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 20, 2026

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने 20 जनवरी को सपाट शुरुआत की। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में स्थिर रहे। गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ लगभग 25,605 पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी इंट्राडे में 25,500 से नीचे गिर गया था। कमजोर ग्लोबल संकेतों और प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार पर दबाव बना रहा। हालांकि, FMCG और ऑटो सेक्टर में चुनिंदा खरीदारी से कुछ सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246.18 पर और निफ्टी 108 अंक गिरकर 25,585.50 पर बंद हुआ।

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, नौ दिनों में चांदी ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत

Stock Market Today
आज के अपडेट

भारतीय बाजारों के लिए संकेत कमजोर बने हुए हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश और वायदा मिलाकर लगभग 5500 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स 400 अंक नीचे है। अमेरिकी बाजार कल छुट्टी के कारण बंद रहे।

क्रूड और सोना-चांदी की स्थिति

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से क्रूड ऑयल की कीमतों में स्थिरता आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 64 डॉलर पर बना हुआ है। वहीं, ग्रीनलैंड मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ की धमकी के बाद सोना और चांदी नए शिखर पर पहुंच गए हैं।

कंपनियों के तिमाही नतीजे

Havells: तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा उम्मीद से कम रहा। मुनाफा केवल 6% बढ़ा जबकि आय में 14% की वृद्धि दर्ज की गई।

Oberoi Realty: कंपनी का Q3 मुनाफा फ्लैट रहा लेकिन मार्जिन पर 3% से ज्यादा दबाव देखा गया।

ABFRL: आज ब्लॉक डील हुई जिसमें निवेशकों ने करीब 3% हिस्सेदारी बेची। यह सौदा 8.5% डिस्काउंट पर 66 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस पर हुआ।

LTIMindtree: कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 30.5% घटा। लेबर कोड के चलते 590 करोड़ रुपये का वन टाइम इम्पैक्ट आया। EBIT, रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान के मुताबिक बढ़े हैं।

वायदा कंपनियों के नतीजे

आज वायदा में शामिल SRF, United Spirits, AU Bank और Persistent के नतीजे आने वाले हैं। अनुमान है कि AU बैंक का मुनाफा करीब 24% बढ़ सकता है। ब्याज से कमाई में 13% की बढ़त और NIMs में सुधार की उम्मीद है।

डॉलर इंडेक्स और करेंसी मार्केट

ग्रीनलैंड विवाद को लेकर व्हाइट हाउस की धमकियों के बाद डॉलर इंडेक्स शुरुआती ट्रेडिंग में एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। फिलहाल यह 99.075 पर दिख रहा है। अमेरिकी स्टॉक और बॉन्ड में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। एशियाई मुद्राओं में मिश्रित रुझान देखने को मिला। वॉन में गिरावट आई जबकि येन डॉलर के मुकाबले 0.2% बढ़कर 157.85 पर पहुंच गया।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

ट्रेड टेंशन के कारण अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में बिकवाली हुई। 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.25 पर और 30-ईयर यील्ड 3.58 पर दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों की स्थिति

Stock Market Today
आज के अपडेट

एशिया-पैसिफिक मार्केट में सुस्त कारोबार रहा। जापान के लॉन्ग-डेटेड सरकारी बॉन्ड यील्ड नए हाई पर पहुंच गए। निक्केई 0.96% गिरा, जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.02% की मामूली बढ़त रही। हैंगसेंग 0.04% ऊपर रहा। ताइवान और कोस्पी में क्रमशः 0.12% और 0.17% की बढ़त रही। शांघाई कंपोजिट 0.23% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

19 जनवरी को FIIs ने लगातार 10वें सत्र में बिकवाली की और लगभग 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, DIIs ने लगभग 4,234 करोड़ रुपये की खरीदारी की और नेट खरीदार बने।

CII की राय: Budget 2026 में ये सुधार आम बजट को बनाएंगे असरदार