Stock Market Today: सुस्त शुरुआत के संकेत; ट्रेड लेने से पहले जान लें आज के ये बड़े ग्लोबल ट्रिगर्स

वैश्विक बाजारों की बात करें तो मंगलवार को अमेरिकी बाजार के सूचकांक S&P 500 और नैस्डैक (Nasdaq) एआई (AI) सेक्टर की मजबूती के दम पर नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए।

Share Market

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 27, 2026

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक, BSE सेंसेक्स और निफ्टी-50, आज यानी 27 मई को सुस्त या कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज से मिलने वाले GIFT Nifty के संकेत कमजोर हैं, जो सुबह मामूली गिरावट के साथ 23,872 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, जबकि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली घरेलू बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, जानिए दिल्ली से मुंबई तक 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव।

मार्केट ओवरव्यू

इससे पिछले कारोबारी सत्र (26 मई) में बाजार में भारी अस्थिरता देखने को मिली थी। मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मंथली F&O एक्सपायरी के कारण बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि दिन के समय बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव गहराने से निफ्टी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया।

सत्र के अंत में, सेंसेक्स 479.26 अंक (0.63%) गिरकर 76,009.70 पर और निफ्टी 118 अंक (0.49%) टूटकर 23,913.70 पर सेटल हुआ था।

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक मोर्चे पर सेंटीमेंट्स मिले-जुले नजर आ रहे हैं, मंगलवार को एआई (AI) सेक्टर में आई तेजी के दम पर नैस्डैक (Nasdaq) 1.19% और एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.61% बढ़कर अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। हालांकि, डाओ जोन्स में 118 अंकों की गिरावट रही। एशिया के बाजारों में मिला-जुला रुख है। जहाँ एक तरफ जापान का निक्केई और ताइवान का बाजार बढ़त दिखा रहे हैं, वहीं कोस्पी में 4.13% की भारी तेजी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स और शंघाई कंपोजिट लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

FII और DII डेटा

संस्थागत निवेशकों के रुख की बात करें तो FIIs (विदेशी निवेशक) भारतीय बाजार में लगातार बिकवाल बने हुए हैं। 26 मई को उन्होंने कैश मार्केट में 2,407 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, DIIs (घरेलू संस्थागत निवेशकों) ने बाजार को संभालने की कोशिश की और 1,361 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। वायदा और कैश मिलाकर FIIs ने कुल 4,300 करोड़ की बिकवाली की है।

आज के प्रमुख कॉर्पोरेट और कमोडिटी ट्रिगर्स

इंट्राडे ट्रेडिंग के लिहाज से आज इन बड़ी खबरों और सेक्टर्स पर खास नजर रखनी होगी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आई है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कैबिनेट की ‘वार मीटिंग’ बुलाए जाने और ईरान की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार आज से कोल इंडिया में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसका फ्लोर प्राइस करीब 10% डिस्काउंट के साथ ₹412 प्रति शेयर तय किया गया है। आज यह नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।

सीमेंस (Siemens Q4 Results)

चौथी तिमाही में महंगे कच्चे माल के कारण सीमेंस का मुनाफा 36% घट गया है और मार्जिन भी 100 बेसिस पॉइंट गिरा है। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में 15% का उछाल देखा गया है। इसके अलावा Siemens Rail Automation के मर्जर को भी हरी झंडी मिल गई है।

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 13 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, गोल्ड रेट भी लुढ़का