Stock Market Today: आज सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 23 फरवरी को सप्ताह की शुरुआत पॉजिटिव की। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी रही, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Stock Market Today: सोमवार, 23 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन की शुरुआत 82,906.83 के लेवल पर 92.12 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ की। वहीं एनएसई निफ्टी 50 107.15 अंक या 0.42 प्रतिशत उछलकर 25,678.40 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 446 अंक की बढ़त के साथ 83,261 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 भी 129 अंक की तेजी के साथ 25,701 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया और सप्ताह की शुरुआत को पॉजिटिव बनाया।

Stocks to Watch: आज शेयर बाजार में हलचल, IDFC First Bank, UPL और RailTel पर नजर

बीएसई टॉप गेनर और लूजर

Stock Market Today
आज सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आज बीएसई बास्केट में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट, रिलायंस और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर रहे। वहीं टॉप लूजर की सूची में इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट और एचसीएल टेक शामिल हैं। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत निफ्टी आईटी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में गिरावट रही।

शुक्रवार का बाजार रुझान

पिछले कारोबारी दिन, शुक्रवार, 20 फरवरी को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही थी। बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 116.90 अंक या 0.46 प्रतिशत उछलकर 25,571.25 के लेवल पर बंद हुआ। बीएसई बास्केट के टॉप गेनर में एनटीपीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और पावरग्रिड शामिल थे। टॉप लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एटरनल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे।

शुक्रवार के दिन बीएसई बास्केट से कुल 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन निफ्टी इंडेक्स की कुछ सेक्टर्स में जैसे बैंकिंग, मिडकैप और एफएमसीजी में अच्छी खरीदारी हुई, जबकि आईटी और स्मॉलकैप शेयर दबाव में रहे।

बाजार की स्थिति और निवेशकों का मूड

सेंसेक्स और निफ्टी की इस बढ़त ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। विशेष रूप से बैंकिंग और बड़ी कैप कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखा गया। बाजार विश्लेषक मानते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में यह तेजी सकारात्मक संकेत देती है और आने वाले दिनों में भी बाजार में उछाल और गिरावट दोनों देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, 23 फरवरी का कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रहा, सेंसेक्स 614 अंक तक उछल गया और निफ्टी 25,754 के पार कारोबार कर रहा था। निवेशक प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स और टॉप गेनर/लूजर शेयरों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कच्चे तेल के आयात में बड़ा बदलाव: भारत ने रूस की जगह इस देश पर बढ़ाया भरोसा, इराक तीसरे स्थान पर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।