Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 13 मार्च का कारोबारी दिन निगेटिव सेंटिमेंट के साथ शुरू हुआ। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 590.20 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,444.22 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 176.65 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 23,462.50 के लेवल पर ओपन हुआ।
सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स में 566 अंक की गिरावट दर्ज की गई और यह 75,467 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 भी 185 अंक फिसलकर 23,453 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; क्या है आज का ताजा भाव?
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

आज के कारोबार में बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी और रिलायंस टॉप गेनर रहे। वहीं, टॉप लूजर की लिस्ट में एलएंडटी, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थे।
एशियाई बाजारों में कमजोरी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की बढ़ती आशंकाओं के चलते एशियाई बाजारों में कमजोरी देखी गई। जापान का निक्केई 225 लगभग 2 प्रतिशत नीचे था, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3 प्रतिशत गिरा। इसके अलावा हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा था।
गुरुवार के कारोबारी दिन की समीक्षा
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 12 मार्च को भी गिरावट का दौर जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत टूटकर 76,034.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत फिसलकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई बास्केट में एनटीपीसी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एचसीएल टेक टॉप गेनर रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और ट्रेंट टॉप लूजर रहे।
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को बीएसई बास्केट में केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 24 शेयरों में गिरावट देखी गई।
निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की कमजोरी का मुख्य कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई के बढ़ते जोखिम हैं। निवेशक इस समय सतर्क हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर चिंता बनी हुई है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि निवेशकों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से प्रभावित होने की बजाय लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए।
शेयर बाजार में ‘Oil Strike’ का असर, खुलते ही ध्वस्त हुए ये 10 प्रमुख स्टॉक
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









