Stock Market: सेंसेक्स 201 अंक उछला, निफ्टी 25,835 के पार; निवेशकों की हुई चांदी!

मंगलवार, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 13, 2026

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 13 जनवरी को सकारात्मक शुरुआत की। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 201.15 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,079.32 अंक पर पहुंचा। वहीं एनएसई निफ्टी 50 ने 107.10 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 25,897.35 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 227 अंक की तेजी के साथ 84,105 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 भी 58 अंक उछलकर 25,848 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह तेजी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आई।

Stocks to Watch Today: 13 जनवरी को बाजार में एक्शन भरपूर, निवेश से पहले देख लें ये लिस्ट

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

Stock Market
सेंसेक्स 201 अंक उछला

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई के कुछ शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टॉप गेनर में इटरनल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं टॉप लूजर की सूची में इंडिगो, रिलायंस, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार का बाजार प्रदर्शन

सोमवार, 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 ने 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और 25,790.25 के स्तर पर कारोबारी दिन समाप्त किया।

बीएसई बास्केट का हाल

Stock Market
सेंसेक्स 201 अंक उछला

सोमवार को बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, एशियन पेंट, ट्रेंट, टीसीएस और भारती एयरटेल टॉप गेनर रहे। इन कंपनियों के शेयरों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। वहीं टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फाइनेंस, आईएनएफवाई और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

सोमवार के कारोबारी दिन निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके विपरीत निफ्टी 100, निफ्टी बैंक और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी रही।

Gold Price Today: लोहड़ी पर सोने की कीमतों में भारी उछाल, खरीदने से पहले देखें आज के ताज़ा रेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।