Stock market holiday: आज शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग से पहले पढ़ें ये अपडेट

आमतौर पर शुक्रवार को शेयर बाजार में नियमित कामकाज होता है, लेकिन आज (26 जून) मुहर्रम के कारण भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) में पूर्ण अवकाश है।

Stock market holiday

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 26, 2026

Stock market holiday: भारतीय शेयर बाजार में आज, 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश है। इस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में कोई भी ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। बाजार अब सीधे सोमवार, 29 जून को अपने सामान्य समय पर खुलेगा। आज की इस छुट्टी के साथ ही निवेशकों और ट्रेडर्स को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिलाकर तीन दिनों का ‘लॉन्ग वीकेंड’ मिल रहा है।

LPG Latest Update: LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक खत्म

MCX और NCDEX का शेड्यूल

शेयर बाजार के विपरीत, कमोडिटी बाजार के लिए ट्रेडिंग शेड्यूल में आंशिक बदलाव है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज ‘हाफ-डे’ वर्किंग है। सुबह के सत्र में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी, लेकिन शाम के सत्र में कारोबार फिर से शुरू होगा। MCX पर ट्रेडर्स शाम 5:00 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक अपनी ट्रेडिंग गतिविधियां जारी रख सकेंगे। वहीं, इसके उलट नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर आज पूरे दिन कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।

मुहर्रम का महत्व

इस्लामी कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) के अनुसार मुहर्रम पहला महीना होता है, जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। आज, 26 जून को मुहर्रम का 10वां दिन है, जिसे ‘यौम-ए-अशूरा’ कहा जाता है। यह दिन ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की इराक के कर्बला में हुई शहादत को याद किया जाता है। इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ हक और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

कैसी रही बाजार की पिछली चाल?

छुट्टी से पहले गुरुवार (25 जून) को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और सेंसेक्स 811 अंकों की उछाल के साथ 77,803 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। निफ्टी 50 ने भी 24,261 के स्तर को छुआ। हालांकि, कारोबार के दूसरे पहर में IT और मेटल शेयरों में भारी प्रॉफिट-बुकिंग (मुनाफावसूली) देखी गई, जिससे बाजार की अधिकांश बढ़त खत्म हो गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 109.25 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 77,100 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 34.35 अंकों की तेजी के साथ 24,056 पर बंद हुआ।

आगामी शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

निवेशकों की सुविधा के लिए शेयर बाजार ने आगामी छुट्टियों की एक सूची जारी की है। वर्ष 2026 में बाजार में होने वाली प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं:

तारीख दिन त्यौहार

14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

भारत पर Amazon का बड़ा दांव, PM मोदी से मुलाकात में CEO ने बताया ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश और विस्तार का प्लान