Stock Market Holiday: मकर संक्रांति पर खुलेगा बाजार या रहेगी छुट्टी? निवेश करने से पहले फटाफट चेक करें डिटेल

आज 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के चलते NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा। निवेशकों को कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों एक्सचेंज पहले ही सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दे चुके हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 15, 2026

Stock Market Holiday: 15 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के कारण आज शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने पहले ही सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी थी। चुनाव वाले दिन इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

Meta बनने का सपना चुराया, फेसबुक के 1000 कर्मचारियों को जकरबर्ग ने किया नौकरी से बाहर

F&O सेंसेक्स एक्सपायरी पहले ही पूरी

Stock Market Today
मकर संक्रांति पर खुलेगा बाजार या रहेगी छुट्टी?

चुनाव की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए BSE का F&O सेंसेक्स एक्सपायरी बुधवार, 14 जनवरी को ही कर दिया गया। F&O यानी Futures and Options शेयर बाजार में डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग का एक प्रकार है। इसमें निवेशक बिना शेयर खरीदे भविष्य की किसी तय तारीख पर खरीदने या बेचने का कॉन्ट्रैक्ट करते हैं। Expiry का मतलब है कि किसी फ्यूचर या ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट को एक निश्चित समय सीमा तक ही रखा जा सकता है। अंतिम दिन यानी Expiry Day तक कॉन्ट्रैक्ट को बेचना जरूरी होता है, अन्यथा वह स्वतः बंद हो जाता है।

2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां

इस साल शेयर बाजार में कई महत्वपूर्ण त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर छुट्टियां रहेंगी।

26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस

3 मार्च (मंगलवार): होली

26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी

31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती

3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे

14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

1 मई (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस

28 मई (गुरुवार): बकरीद

26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा

10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बालिप्रतिपदा

24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

बीएमसी चुनाव और बजट

Stock Market Today
मकर संक्रांति पर खुलेगा बाजार या रहेगी छुट्टी?

आज मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में भी वोटिंग हो रही है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी।

बीएमसी को देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका माना जाता है। इसका सालाना बजट 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। यही वजह है कि इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे के बीच सत्ता की लड़ाई दिलचस्प बन गई है।

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 245 अंक लुढ़का

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।