SSC Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) नें कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस बार कुल 84 पदों पर भर्ती की संभावना है, जिससे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
Annual Examination Results: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट डेट जारी, जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का परिणाम
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

आपको बता दें कि, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है तो उम्मीदवारों को 19 और 20 मई को सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान किया जाएगा।
भर्ती के पद
इस भर्ती के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमें शामिल हैं:
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर
- जूनियर ट्रांसलेटर
- सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर
ये पद केंद्रीय सचिवालय, सशस्त्र बल मुख्यालय और अन्य मंत्रालयों एवं विभागों में भरे जाएंगे।
शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी और अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही दूसरी भाषा डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। यदि यह योग्यता नहीं है तो संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
सरकारी नौकरी का मौका! यूपी आंगनवाड़ी, SSB और DRDO में निकली नई भर्तियां, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। हालांकि महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
UP Forest Guard Recruitment 2026: यूपी में इतने पदों पर बंपर वन रक्षक भर्ती, आवेदन जल्द शुरू









