SSC GD 2026: ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा पहले 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई तारीख की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UP Board Exam 2026: सीसीटीवी की निगरानी में 53 लाख छात्र, नकल रोकने के लिए पुख्ता तैयारी
आधिकारिक नोटिस में जानकारी
आपको बता दें कि, SSC ने 17 फरवरी 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया कि कॉन्स्टेबल (GD) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिलहाल आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा से संबंधित आगे की सभी जानकारी और एडमिट कार्ड की घोषणा समय आने पर ही की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
कौन सी भर्तियों के लिए थी परीक्षा

SSC GD परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती की जाती है। इसमें शामिल बल हैं:
- सीआरपीएफ (CRPF)
- बीएसएफ (BSF)
- सीआईएसएफ (CISF)
- आईटीबीपी (ITBP)
- एसएसएफ (SSF)
- असम राइफल्स (Assam Rifles)
इस परीक्षा के जरिए GD कांस्टेबल और राइफलमैन के पदों पर भर्ती होती है। हर साल इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।
कल से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: छात्रों के लिए एंट्री गाइडलाइन, प्रतिबंधित सामान और 10 अहम नियम
स्लॉट चयन की सुविधा नहीं
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परीक्षा में उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा की तारीख या समय नहीं चुन पाएंगे। परीक्षा शुरू होने से 8-10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी और एडमिट कार्ड 2-3 दिन पहले जारी होंगे। इस बार भी यह नियम लागू रहेगा।
परीक्षा टलने की संभावित वजहें
आयोग ने परीक्षा स्थगित करने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, एमटीएस परीक्षा का चलना – देशभर में अभी MTS परीक्षा चल रही थी, जो 19 फरवरी तक निर्धारित थी। तारीखों का टकराव – कई स्थानों पर परीक्षा रद्द होने के बाद इसे 23 फरवरी को पुनर्निर्धारित किया गया था। ऐसे में तारीखों का टकराव एक मुख्य कारण माना जा रहा है।
पहले से संकेत मिल रहे थे
SSC परीक्षा से पहले आम तौर पर स्लॉट बुकिंग और परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी जाती है। इस बार न तो स्लॉट बुकिंग शुरू हुई थी और न ही परीक्षा शहर की सूचना दी गई थी। इस वजह से अभ्यर्थियों में पहले से ही परीक्षा स्थगित होने की आशंका बनी हुई थी।
CBSE 10th exam 2026: Vaibhav Suryawanshi परीक्षा से अनुपस्थित, प्रिंसिपल ने जताई उम्मीद
अभ्यर्थियों की स्थिति और प्रतिक्रिया
परीक्षा टलने के बाद लाखों उम्मीदवार अब नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने 23 फरवरी को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बनाई थी। अब परीक्षा टलने से उन्हें दूसरी रणनीति बनानी होगी और तैयारी को समायोजित करना होगा।









