SSC Exam Date 2026: JE से CHSL तक कब होगी परीक्षा? सामने आया नया शेड्यूल

SSC ने 2026 के आखिर में होने वाली JE, दिल्ली पुलिस SI और CHSL परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। नवंबर से दिसंबर के बीच अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होंगी। लेकिन कौन सा एग्जाम पहले होगा, किस तारीख से परीक्षा शुरू होगी और शेड्यूल में क्या बदलाव संभव है? जानिए पूरी जानकारी।

JE से CHSL तक कब होगी परीक्षा?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 2, 2026

SSC Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2026 के आखिर में आयोजित होने वाली तीन जरूरी भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (SI) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर और दिसंबर 2026 के दौरान किया जाना प्रस्तावित है।

आयोग के अनुसापर तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, SSC ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी की गई तारीखें संभावित हैं। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

NEET UG 2026: सीट अलॉटमेंट का इंतजार खत्म, 183 नई सीटों के साथ आज

SSC JE पेपर-1 नवंबर में होगा

आपको बता दें कि, SSC Junior Engineer Examination 2026 के पेपर-1 की शुरुआत नवंबर महीने में होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, JE पेपर-1 की परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले जारी होने वाले एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण नोटिस नियमित रूप से चेक करने होंगे।

दिल्ली पुलिस SI और CAPF परीक्षा की तारीख

बताते चलें कि, JE परीक्षा के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर  भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। SSC के प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार SI in Delhi Police and CAPFs Examination 2026 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और केंद्र की जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

CHSL Tier-1 परीक्षा दिसंबर तक चलेगी

CHSL Tier-1 परीक्षा दिसंबर तक चलेगी
CHSL Tier-1 परीक्षा दिसंबर तक चलेगी

SSC के परीक्षा कार्यक्रम में CHSL 2026 Tier-1 परीक्षा को भी शामिल किया गया है। प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार CHSL Tier-1 परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। CHSL परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाती है। परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी।

SSC JE भर्ती में 1748 संभावित पद

SSC JE 2026 भर्ती के तहत कुल 1748 संभावित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े जूनियर इंजीनियर पद शामिल हैं। JE पेपर-1 में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क, सामान्य जागरूकता और संबंधित इंजीनियरिंग विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

SSC ने स्पष्ट किया है कि अभी जारी तारीखें प्रस्तावित हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को इन तारीखों को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम मानने से पहले आयोग की ओर से जारी होने वाली आगे की अधिसूचनाओं का इंतजार करना चाहिए। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस, एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी निर्देशों को नियमित रूप से चेक करते रहें।