Varanasi Release Date: राजामौली की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट कंफर्म, इस खास दिन बड़े पर्दे पर लौटेंगे महेश बाबू

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। लगभग 1300 करोड़ रुपये के विशाल बजट वाली यह फिल्म 9 अप्रैल, 2027 को श्री राम नवमी के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आईमैक्स फॉर्मेट में शूट हो रही इस फिल्म को लेकर वैश्विक स्तर पर भारी उत्साह है।

Varanasi Release Date

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 6, 2026

Varanasi Release Date: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’, जिसमें टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावानी ने इसके 2027 में रिलीज होने का संकेत दिया था, लेकिन अब इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बड़े बजट की एक्शन एडवेंचर फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मंसूर अली खान पटौदी की 85वीं जयंती: सोहा ने पिता को किया याद, खास वीडियो ने छुआ फैंस का दिल

रिलीज की कंफर्म तारीख का खुलासा

बताते चले कि, महेश बाबू और एसएस राजामौली की इस पहली जुगलबंदी यानी ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट आखिरकार लॉक कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने 9 अप्रैल, 2027 को फिल्म के वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए चुना है। टीम इस ग्लोबल प्रोजेक्ट को श्री राम नवमी के विशेष त्योहार पर रिलीज करने की योजना बना रही है, ताकि इसे छुट्टियों का भरपूर लाभ मिल सके। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है, लेकिन इस खबर ने फिल्म के फैंस के बीच जश्न का माहौल पैदा कर दिया है।

विशाल बजट और शानदार स्टार कास्ट

‘वाराणसी’ न केवल अपनी कहानी बल्कि अपने भारी-भरकम बजट के लिए भी सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक, केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय के निर्माण में बन रही यह फिल्म लगभग 1300 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट के साथ तैयार की जा रही है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है; इसमें महेश बाबू के साथ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और वर्सटाइल एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आएंगे। राजामौली की फिल्मों की भव्यता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।

IMAX फॉर्मेट में शूट हो रही है ग्लोबल एक्शन फिल्म

फिल्म के पहले लुक और टीजर को दर्शकों से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है। ‘वाराणसी’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से आईमैक्स (IMAX) फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है, जो दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा। फिल्म का स्क्रीनप्ले मशहूर लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है, जबकि ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी इसका संगीत तैयार कर रहे हैं। राजामौली इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

महेश बाबू का नया अवतार

इस फिल्म के जरिए महेश बाबू पहली बार राजामौली के विजन के साथ जुड़ रहे हैं, जिसे लेकर टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हलचल है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा। प्रोडक्शन फेज में चल रही इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, क्योंकि ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद राजामौली के हर प्रोजेक्ट पर पूरी दुनिया की नजर रहती है।

अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल तैयार, प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जब समय आता है…’