SRK King Movie: किंग खान ने साल 2023 में बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। फिल्म पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत फिर साबित की। इन फिल्मों की सफलता के बाद अब फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म किंग पर टिकी है। हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो पहले भी शाहरुख के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। इसी बीच सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म और उससे जुड़ी अपेक्षाओं पर खुलकर बात की है।
Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, फैंस में खुशी की लहर
‘किंग’ को लेकर सिद्धार्थ आनंद की प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि, एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने स्वीकार किया कि उन्हें पता है दर्शकों को किंग से काफी उम्मीदें हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम इस फिल्म पर बेहद समर्पण और जुनून के साथ काम कर रही है। सिद्धार्थ ने बताया कि वे ‘किंग’ को ऐसे बना रहे हैं जैसे यह उनकी पहली फिल्म हो। उनके मुताबिक, हर फिल्म एक नई परीक्षा की तरह होती है और उसे पास करने के लिए पूरी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दर्शकों की अपेक्षाओं का एहसास है, लेकिन वे दबाव में आकर काम नहीं कर रहे। उनका फोकस सिर्फ बेहतर कहानी और शानदार प्रस्तुति पर है।
सलमान-अजय की पहल से राजपाल यादव को राहत, गुरुवार को रिहाई का रास्ता साफ!
‘धुरंधर’ से मिली निडरता की सीख
सिद्धार्थ आनंद ने अपनी बातचीत में फिल्म ‘धुरंधर’ का भी जिक्र किया। उन्होंने पहले इस फिल्म की सराहना करते हुए इसे ‘नशा’ जैसा अनुभव बताया था। अब उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म से उन्हें एक अहम सीख मिली है।
उनके अनुसार, ‘धुरंधर’ ने उन्हें एक फिल्ममेकर के तौर पर साहसिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बॉक्स ऑफिस की पारंपरिक अपेक्षाओं को पूरा करने की बजाय अपने विजन पर भरोसा करना ज्यादा जरूरी होता है। सिद्धार्थ का मानना है कि अगर फिल्ममेकर निडर होकर अपनी कहानी कहे, तो दर्शक और सफलता दोनों खुद उसके पीछे आते हैं।
Kohrra 2 Review: एक बार में देख डालेंगे ये 6 एपिसोड, सस्पेंस और इमोशन्स का डेडली कॉम्बिनेशन
स्टारकास्ट से बढ़ी फिल्म की खासियत
‘किंग’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
दूसरी ओर, ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म में सारा अर्जुन ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का भी ऐलान हो चुका है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।









