Sreesanth Father Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता वी. शांताकुमारन नायर ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार ये पता चला की वो 89 साल के थे और कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते इलाज तल रहा था।
Pakistan vs England : पाकिस्तान का जोरदार पलटवार, इंग्लैंड को मिला
लिसी अस्पताल में चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक, श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का इलाज केरल के लिसी अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। नायर के निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और करीबी लोगों में शोक का माहौल है। उनके पार्थिव शरीर को फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं और उनके लौटने के बाद पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा।
रविवार को होंगे अंतिम दर्शन
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वी. शांताकुमारन नायर के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद रविवार शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के सदस्य और करीबी लोग इस दौरान मौजूद रहेंगे।
LIC में क्षेत्रीय प्रबंधक रहे थे नायर
एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर पेशेवर जीवन में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से जुड़े रहे थे। उन्होंने एलआईसी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं दीं और बाद में इसी पद से सेवानिवृत्त हुए। परिवार और उनके परिचितों के बीच नायर को लेकर सम्मान का भाव रहा है। उनके निधन से परिवार ने एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है।
2022 में क्रिकेट को कहा अलविदा
एस श्रीसंत ने क्रिकेट की दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पहचान बनाई। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 43 वर्षीय श्रीसंत ने वर्ष 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने क्रमशः 87 टेस्ट विकेट, 75 वनडे विकेट और 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए।
क्रिकेट करियर में बनाई अलग पहचान

श्रीसंत ने अपने करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए कई अहम मुकाबले खेले। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और मैदान पर जोशीले अंदाज ने उन्हें क्रिकेट प्रशंसकों के बीच अलग पहचान दिलाई। अब पिता के निधन की खबर ने उनके परिवार और प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। परिवार के करीबी लोगों के बीच शोक का माहौल है और लोग दिवंगत वी. शांताकुमारन नायर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान का सपना टूटा, श्रीलंका फाइनल में पहुंचा;










