Spam Calls: स्पैम कॉल्स पर क्यों नहीं लग रही रोक, जानिए पूरी रिपोर्ट

स्पैम कॉल्स की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार व टेलीकॉम कंपनियों के प्रयासों के बावजूद इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है, लेकिन क्या इसके पीछे कोई बड़ा साइबर नेटवर्क काम कर रहा है या तकनीक की सीमाएं इसे रोकने में बाधा बन रही हैं पूरी सच्चाई जानिए

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Spam Calls: आज के समय में मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या बन चुकी है। सरकार और टेलीकॉम कंपनियों के कई प्रयासों के बावजूद इन अनचाही कॉल्स पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। हर साल स्पैम कॉल्स की शिकायतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे यूजर्स की परेशानी और बढ़ती जा रही है।

WhatsApp Security Update: अब नहीं होगी WhatsApp अकाउंट की चोरी-छिपे एंट्री, मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट

स्पैम कॉल्स की बढ़ती संख्या

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ सालों में स्पैम कॉल्स की शिकायकों में तेजी देखने को मिली है। साल 2023 में करीब 13.62 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं। इसके बाद 2024 में यह संख्या बढ़कर करीब 19.38 लाख हो गई। वहीं 2025 में यह आंकड़ा 31 लाख से भी अधिक पहुंच गया, जो करीब 128 प्रतिशत की बढोतरी देखने को मिली है। यह स्पष्ट है कि समय के साथ स्पैम कॉल्स की समस्या और गंभीर होती जा रही है, जिससे आम मोबाइल यूजर्स दिनभर कई बार परेशान हो रहे हैं।

तकनीक के साथ बदलता स्पैम का तरीका

तकनीक के साथ बदलता स्पैम का तरीका
तकनीक के साथ बदलता स्पैम का तरीका

आपको बता दें कि, डिजिटल टेक्नोलॉजी के विकास के साथ स्पैम कॉल्स के तरीके में बदलाव देखने को मिले हैं। अब कंपनियां ऑटेमेटेड या रोबोटिक कॉल्स का इस्तेमाल करने लगी हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में साइबर अपराधी भी इन कॉल्स का उपयोग धोखाधड़ी के लिए कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार और टेलीकॉम कंपनियां लगातार संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है।

350cc इंजन के साथ अपडेट हुई Bajaj Dominar 400, अब और सस्ती

सरकार और कंपनियों की कार्रवाई

स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। अब तक लाखों संदिग्ध मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 2.27 लाख से अधिक नंबरों को सेवा से बाहर किया गया है। इसके अलावा, स्पैम मैसेज भेजने वाले कई खातों पर भी कार्रवाई की गई है। नियमों को और सख्त बनाया गया है ताकि बार-बार स्पैम गतिविधियों में शामिल नंबरों को तुरंत बंद किया जा सके।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सिस्टम संदिग्ध नंबरों की पहचान करके यह पता लगाता है कि कोई नंबर स्पैम गतिविधियों में शामिल है या नहीं। अगर कोई नंबर संदिग्ध पाया जाता है, तो उसे तुरंत जांच के दायरे में लिया जाता है। जरूरत पड़ने पर उसकी KYC जांच की जाती है और यदि वह दोषी पाया जाता है, तो उस नंबर को स्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है। वर्तमान में यह तकनीक प्रतिदिन करोड़ों स्पैम कॉल्स और मैसेज को रोकने में मदद कर रही है।

Google Gemini AI Suicide Case: पत्नी से अलग होकर AI को माना हमसफर, फिर ‘डिजिटल दुनिया’ में मिलने के लिए दी जान

स्पैम कॉल्स से बचने के उपाय

अगर कोई यूजर लगातार स्पैम कॉल्स से परेशान है, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। इसके लिए TRAI की DND (Do Not Disturb) सेवा का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 1909 पर मैसेज भेजकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आजकल कई स्मार्टफोन्स में इन-बिल्ट स्पैम फिल्टर फीचर भी मिलता है, जिसे एक्टिवेट करके काफी हद तक अनचाही कॉल्स और मैसेज से बचा जा सकता है।