Sonia Gandhi Health Update: ‘मां के बगल में छोटे सोफे पर सोता रहा’ राहुल गांधी का छलका दर्द, सोनिया गांधी की सेवा में अस्पताल में गुजारी रात

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी बीते मंगलवार रात से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 26, 2026

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को 24 मार्च को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और एंटीबायोटिक दवाओं का सकारात्मक असर दिख रहा है। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

Delhi में विदेशी हथियारों का जखीरा! चेक और इटालियन गन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

राहुल गांधी का भावुक वीडियो

Sonia Gandhi Health Update
राहुल गांधी का छलका दर्द

इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि मंगलवार रात जब उनकी मां की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। उन्होंने पूरी रात अस्पताल में एक छोटे से सोफे पर गुजारते हुए मां की देखभाल की। यह अनुभव उन्होंने केरल में एक सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए साझा किया।

डॉक्टरों की टीम की देखरेख

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी का इलाज डॉक्टर डी.एस. राणा, एस. नंदी और अरूप बसु की देखरेख में चल रहा है। एंटीबायोटिक्स से उन्हें फायदा हो रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच कर रहे हैं।

मौसम में बदलाव का असर

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की वजह मौसम में बदलाव भी हो सकता है। हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है।

राहुल गांधी का अनुभव और नर्सों की सराहना

राहुल गांधी ने बताया कि जब वह अस्पताल में थे तो हर घंटे केरल की रहने वाली एक नर्स उनकी मां की जांच करती थी। इससे उन्हें राहत मिली क्योंकि वह मां की सेहत को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि केरल की नर्सें राज्य की भावना का उदाहरण हैं, क्योंकि वे धर्म, समुदाय या आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर मरीजों में भेदभाव नहीं करतीं। वे हर मरीज को समान भाव से देखभाल देती हैं।

राहुल गांधी का संदेश

राहुल गांधी ने कहा कि जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब नर्सें मरीजों का हाथ थामकर उन्हें दिलासा देती हैं और आराम पहुंचाती हैं। उनके अनुसार यही केरल की असली भावना है।

Delhi Politics: कांग्रेस को मिला नोटिस, लुटियंस दिल्ली के ऐतिहासिक मुख्यालय पर सियासी संकट