Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर एक शानदार गोद भराई (Baby Shower) समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्लैमर जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
दादी बनकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती थीं BLACKPINK की Rosé, अलमारी में छिपा था पूरा खजाना
लाइम ग्रीन लहंगे में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
बताते चले कि एख्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस खास दिन की झलकियां साझा की हैं। तस्वीरों में कार्यक्रम की सजावट से लेकर पूजा-अर्चना तक के हर पल को बखूबी कैद किया गया है। अपने इस विशेष दिन के लिए सोनम ने लाइम ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना था, जिसमें वह अपनी गर्भावस्था का आनंद लेती नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को एक भारी नेकलेस और कंधे पर शालीनता से रखे दुपट्टे के साथ पूरा किया। एक्ट्रेस के चेहरे पर दूसरी बार मां बनने की खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता था।
कपल गोल्स की दिखी झलक
वहीं, तस्वीरों में सोनम के पति, बिजनेसमैन आनंद आहूजा हर कदम पर उनके साथ खड़े नजर आए। आनंद ने इस पारंपरिक समारोह के लिए सादगी भरा सफेद कुर्ता-पजामा पहना था। दोनों की केमिस्ट्री और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए उनकी उत्सुकता तस्वीरों में साफ झलक रही थी। आनंद पूरी सेरेमनी के दौरान सोनम का ख्याल रखते और मेहमानों का स्वागत करते दिखे, जो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।
बी-टाउन हस्तियों का जमावड़ा
आपको बता दे कि, सोनम की इस खुशियों भरी महफिल में बॉलीवुड के बड़े नामों ने शिरकत की। उनके पिता, सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं, ‘वीरे दी वेडिंग’ की उनकी सह-कलाकार करीना कपूर खान, दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी, अनुपम खेर, और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने। इसके अलावा मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर और खुशी कपूर ने भी समारोह में पहुंचकर होने वाली मां को ढेर सारी दुआएं और शुभकामनाएं दी।
बेटे वायु के बाद अब दूसरे बेबी का इंतजार
सोनम कपूर भले ही इन दिनों मुंबई में अपनी गोदभराई एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का ज्यादातर हिस्सा लंदन में बिताती हैं। बता दें कि सोनम और आनंद का एक बेटा वायु भी है, और अब पूरा कपूर परिवार और आहूजा परिवार नए सदस्य के आगमन की तैयारियों में जुटा है। सितारों ने सोशल मीडिया पर सोनम के साथ तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें ‘मॉम-टू-बी’ फेज के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।
Border 2 BO Day 17: तीसरे संडे पर ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, किया धमाकेदार कलेक्शन










