Solar Cooker: एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ आए दिन आम लोगों को लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में अब सोलर कूकर आपके लिए एक बेहतरीन और अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपका खाना झट-पट बनकर तैयार हो जाएगा। यह एक ऐसा उपकरण है जो सूरज की रोशनी का उपयोग करके भोजन पकाता है।
एक बार इसे खरीद लेने के बाद कई वर्षों तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिए गैस या बिजली की जरूरत भी नहीं पड़ती। खास बात यह है कि धूप मिलने पर इसमें चावल, दाल, सब्जियां और कई अन्य व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं।
ऐसे काम करता है सोलर कूकर

आपको बता दें कि, सोलर कुकर का काम करने का तरीका काफी सरल और वैज्ञानित सिद्धांतो पर आधारित होता है। इसमें विशेष तरीके से रिफ्लेक्टर यानी परावर्तक लगे होते हैं। ये रिफ्लेक्टर सूरज की किरणों को एक जगह केंद्रित कर देते हैं। जब सूर्य की रोशनी एक बिंदु पर इकट्ठा होती है तो कुकर के अंदर तेजी से गर्मी पैदा होने लगती है। कुकर के अंदर के हिस्से को आमतौर पर काले रंग का बनाया जाता है। काला रंग गर्मी को अधिक मात्रा में सोखता है, जिससे कुकर के भीतर तापमान तेजी से बढ़ता है। इसके ऊपर एक पारदर्शी ढक्कन या कवर लगा होता है।
LinkedIn Update: AI आधारित नया LinkedIn फीड रैंकिंग सिस्टम, जानिए कैसे बदलेगा अनुभव
सोलर कुकर के प्रमुख फायदे
सोलर कुकर के कई फायदे हैं, जिसके कारण यह आजकल लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें खाना बनाने के लिए गैस या बिजली की जरूरत नहीं पड़ती। यह पूरी तरह सूर्य ऊर्जा पर निर्भर करता है, जिससे रसोई का खर्च कम हो जाता है। दूसरा फायदा यह है कि इसमें भोजन धीरे-धीरे पकता है। धीमी गति से पकने के कारण खाने में मौजूद पोषक तत्व ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। इस वजह से सोलर कुकर में बना खाना अधिक पौष्टिक माना जाता है।
सुरक्षा के लिहाज से भी यह काफी बेहतर है। इसमें बिजली का झटका लगने या गैस सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा नहीं होता। इसके अलावा सोलर कुकर की बनावट भी बहुत जटिल नहीं होती, इसलिए इसमें ज्यादा हिस्से नहीं होते जो खराब हो जाएं। यही कारण है कि यह लंबे समय तक बिना किसी बड़ी मरम्मत के इस्तेमाल किया जा सकता है।
नई Mahindra Thar Roxx 2026 की तैयारी, दमदार इंजन के साथ मिल सकते हैं बड़े बदलाव
सोलर कुकर कहां से खरीद सकते हैं
अगर आप सोलर कुकर खरीदना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के माध्यम से या स्थानीय बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है। छोटे परिवार के लिए उपयुक्त सोलर कुकर आमतौर पर 2,000 से 5,000 रुपये के बीच मिल जाते हैं। वहीं बड़े आकार के कुकर की कीमत इससे अधिक हो सकती है।










