भारत-पाक बॉर्डर पर नाकाम तस्करी: BSF ने गुरदासपुर में 3 आरोपियों को दबोचा, भारी मात्रा में हेरोइन जब्त

गुरदासपुर. भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाली 113 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप को लेने आए तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी बसंतर के क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद सतर्क हुए जवानों ने अपनी पैनी निगाह बनाए रखी। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में भेजी गई करीब 7 किलोग्राम हेरोइन को लेने पहुंचे तीन भारतीय

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गुरदासपुर.

भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाली 113 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप को लेने आए तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी बसंतर के क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद सतर्क हुए जवानों ने अपनी पैनी निगाह बनाए रखी। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में भेजी गई करीब 7 किलोग्राम हेरोइन को लेने पहुंचे तीन भारतीय तस्करों को बीएसएफ ने मौके पर दबोच लिया। बीएसएफ ने गिरफ्तार किए गए तस्करों और जब्त की गई हेरोइन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया है।

Leave a Comment

2