Smartwatch Under 3000: आज के समय में स्मार्टवॉच सिर्फ महंगी डिवाइस तक सीमित नहीं रही है। पहले जहां AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स केवल प्रीमियम सेगमेंट में मिलते थे, वहीं अब 3000 रुपये से कम कीमत में भी कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। ये वॉचेज़ रोजमर्रा की जरूरतों जैसे फिटनेस मॉनिटरिंग, कॉलिंग और नोटिफिकेशन के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रयास स्कूल एडमिशन के नतीजे घोषित, यहां देखें चयन सूची
गोबोल्ट मस्टैंग मसल: बड़ी स्क्रीन का अनुभव
गोबोल्ट मस्टैंग मसल उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो बड़ी डिस्प्ले पसंद करते हैं। इसमें 2.01 इंच का HD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। साथ ही यह IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। कंपनी इसके साथ अतिरिक्त स्ट्रैप भी देती है, जिससे लुक को बदला जा सकता है।
नॉइस इवॉल्व 4: स्टाइल और फीचर्स का मेल
नॉइस इवॉल्व 4 राउंड डायल डिजाइन के साथ आता है और 1.46 इंच की LED डिस्प्ले प्रदान करता है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी शामिल है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है और हेल्थ मॉनिटरिंग तथा वर्कआउट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी देती है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी उपयोगी हैं।
रियलमी वॉच S2: लंबी बैटरी लाइफ का दावा
रियलमी वॉच S2 अपनी मजबूत बैटरी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। कंपनी के अनुसार यह सामान्य उपयोग में एक बार चार्ज करने पर लगभग 20 दिनों तक चल सकती है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्टेनलेस स्टील बॉडी दी गई है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ फिटनेस ट्रैकिंग और कुछ AI आधारित फीचर्स भी प्रदान करती है, जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
फायर-बोल्ट हंटर: मजबूत और रग्ड डिजाइन
फायर-बोल्ट हंटर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो मजबूत और रग्ड डिजाइन पसंद करते हैं। इसमें 51.1 मिमी का बड़ा केस और 2.01 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। बड़ी स्क्रीन की वजह से नोटिफिकेशन और फिटनेस डेटा को आसानी से देखा जा सकता है।
boAt अल्टिमा एम्बर: प्रीमियम लुक और स्मार्ट कंट्रोल
boAt अल्टिमा एम्बर में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें रोटेटिंग क्राउन दिया गया है, जिससे मेन्यू नेविगेशन आसान हो जाता है। यह हाइड्रेशन रिमाइंडर और डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है। इसका मेटलिक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है।
नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 3: स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम
नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 3 ल्यूमिनरी में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले और मेटल डायल दिया गया है। इसकी खासियत इसका कस्टम नोटिफिकेशन सिस्टम है, जिससे यूजर्स जरूरी अलर्ट को प्राथमिकता दे सकते हैं।
भारतीय हॉकी में नया रिकॉर्ड: मनप्रीत सिंह ने दिलीप तिर्की का 412 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा
फास्टट्रैक डिजायर FX1: शुरुआती यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प
फास्टट्रैक डिजायर FX1 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो पहली बार स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं। इसमें बड़ी स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और बेसिक फिटनेस ट्रैकिंग जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं।










