
SIR In Bengal: पश्चिम बंगाल में चल रही SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया ने राजनीतिक रंग ले लिया है और मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच चुका है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में SIR की प्रक्रिया रोकी नहीं जाएगी, चाहे उस पर राजनीतिक दबाव या विरोध ही क्यों न हो। अदालत ने हिंसा, नोटिस जलाने और FIR न होने जैसी घटनाओं पर कड़ी नाराज़गी जताई और Bengal के DGP से हलफनामा देने को कहा। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय चुनाव अधिकारियों का होगा, राजनीतिक दबाव का नहीं।










