सिंह ने लघु उ‌द्योग निगम के अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण

भोपाल   सत्येंद्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद का मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं उ‌द्यम मंत्री  चेतन्य काश्यप, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री मती प्रतिमा बागरी और विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम  भगवान दास सबनानी सहित पार्टी पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता तथा आयुक्त एमएसएमई  दिलीप कुमार उपस्थित थे। अध्यक्ष  सिंह ने नियुक्ति पर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम केवल एक उपक्रम नहीं, बल्कि लाखों कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों के सपनों का मंच

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

 सत्येंद्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद का मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं उ‌द्यम मंत्री  चेतन्य काश्यप, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री मती प्रतिमा बागरी और विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम  भगवान दास सबनानी सहित पार्टी पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता तथा आयुक्त एमएसएमई  दिलीप कुमार उपस्थित थे।

अध्यक्ष  सिंह ने नियुक्ति पर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम केवल एक उपक्रम नहीं, बल्कि लाखों कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों के सपनों का मंच है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देश के युवा उ‌द्यमियों के लिए जो रोड मैप तैयार किया गया है उस पर संकल्पित होकर निगम को प्रगतिशील बनायेंगे। उन्होंने कहा कि "वोकल फॉर लोकल" को "ग्लोबल फॉर लोकल बनाना और कारीगर से कारोबारी तक जिले में छिपी हुई हुनर को मुख्य बाजार से जोड़ना, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, लघु उ‌द्यमियों के लिए प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और लाभप्रद बनाना उनका लक्ष्य है। अध्यक्ष  सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास होंगे। 

Leave a Comment

2