Shreyas Talpade: मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बे में निवेश के नाम पर कथित करोड़ो रुपए की ठगी के मामने ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक वित्तीय संस्था के जरिए आम लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर भारी रकम जमा कराई गई और बाद में संस्था के बंद हो जाने से निवेशकों की पूंजी फंस गई।
12 साल पुराना विवाद, रजनीकांत की फिल्म पर HC का ₹2.52 करोड़ का जुर्माना—क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
पीड़ितों के अनुसार, सागा ग्रुप द्वारा संचालित एलयूसीसी बैंक नामक संस्था ने वर्ष 2015 में भोगांव में अपनी शाखा खोली थी। संस्था ने स्थानीय लोगों को आकर्षक योजनाओं का भरोसा देकर निवेश करवाया। समय के साथ कई लोगों ने अपनी बचत इसमें जमा कर दी। आरोप है कि वर्ष 2024 में यह बैंक अचानक बंद हो गया, जिसके बाद निवेशकों को अपनी रकम वापस पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने बैंक में निवेश किया था। जब उन्होंने अपनी जमा पूंजी लौटाने की मांग की तो संबंधित अधिकारियों ने टालमटोल की। आरोप है कि समीर अग्रवाल नामक व्यक्ति ने पैसा लौटाने से इनकार करते हुए उल्टा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
Kohrra 2 Review: एक बार में देख डालेंगे ये 6 एपिसोड, सस्पेंस और इमोशन्स का डेडली कॉम्बिनेशन
पुलिस में शिकायत से लेकर कोर्ट तक का सफर

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किन-किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा?
न्यायालय के निर्देश पर सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल, उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल, आर.के. शेट्टी, फंड मैनेजर संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, अभिनेता श्रेयस तलपड़े, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि निवेश योजनाओं के प्रचार-प्रसार और संचालन में किसकी क्या भूमिका रही।
Rajpal Yadav Tihar Jail: चेक बाउंस केस में जेल गए राजपाल यादव, वायरल वीडियो ने फैंस को किया इमोशनल
श्रेयस तलपड़े का फिल्मी सफर
श्रेयस तलपड़े हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक 90 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। ‘इकबाल’, ‘ओम शांति ओम’, ‘गोलमाल 3’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं दर्शकों को याद हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर और टेलीविजन से की थी। साल 2005 में आई फिल्म ‘इकबाल’ में एक मूक-बधिर क्रिकेटर का किरदार निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई। इस भूमिका ने उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना दिलाई।









