शॉर्ट सर्किट का कहर: जालंधर नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में आग, लाखों के उपकरण खाक

जालंधर। जालंधर के नागरा रोड पर BSNL एक्सचेंज में आग लग लगाने की जानकारी सामने आई है. इससे लाखों रूपए के उपकरण जलकर खाक हो गया. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यही कारण हैं कि शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सुविधा बंद हो गई है. बीएसएनएल विभाग को जहां नुकसान हुआ है वहीं आप उपभोक्ता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. धुएं के गुबार में तब्दील हुआ एक्सचेंज: आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप खबर है कि मकसूदां, विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन की सेवाएं प्रभावित हो

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर। जालंधर के नागरा रोड पर BSNL एक्सचेंज में आग लग लगाने की जानकारी सामने आई है. इससे लाखों रूपए के उपकरण जलकर खाक हो गया. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यही कारण हैं कि शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सुविधा बंद हो गई है. बीएसएनएल विभाग को जहां नुकसान हुआ है वहीं आप उपभोक्ता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

धुएं के गुबार में तब्दील हुआ एक्सचेंज: आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप

खबर है कि मकसूदां, विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन की सेवाएं प्रभावित हो गई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में धुएं का गुब्बार बन गया. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. शुरूआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है.
मुश्किल से बुझी आग

दमकल विभाग की मशक्कत: घंटों की मेहनत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही BSNL के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
कई इलाकों में सेवाएं ठप

उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें: इंटरनेट और लीज लाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित

वहीं आग के कारण कंपनी को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने से शहर की कनेक्टिविटी पर पड़ा है. इस हादसे के कारण मकसूदां,लिधड़ा समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं.

Leave a Comment

2