‘फैमिलीवाला’ की शूटिंग शुरू, सुमन घोष फिर संभालेंगे निर्देशन की कमान

मुंबई,  फिल्मकार सुमन घोष ने अपनी अगली फीचर फिल्म 'फैमिलीवाला' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म उनके लिए विंडोज प्रोडक्शंस के साथ पहला सहयोग है, वह भी ऐसे समय में, जब यह प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 शानदार वर्षों का जश्न मना रहा है। कॉमेडी-फैमिली ड्रामा 'फैमिलीवाला' को माया लीला फिल्म्स के द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है और यह रोज़मर्रा के पारिवारिक जीवन में रचे-बसे हास्य और भावनाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत करने का वादा करती है। इस फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। उनके साथ एक सशक्त कलाकारों की टोली

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई,

 फिल्मकार सुमन घोष ने अपनी अगली फीचर फिल्म 'फैमिलीवाला' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म उनके लिए विंडोज प्रोडक्शंस के साथ पहला सहयोग है, वह भी ऐसे समय में, जब यह प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 शानदार वर्षों का जश्न मना रहा है। कॉमेडी-फैमिली ड्रामा 'फैमिलीवाला' को माया लीला फिल्म्स के द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है और यह रोज़मर्रा के पारिवारिक जीवन में रचे-बसे हास्य और भावनाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत करने का वादा करती है।

इस फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। उनके साथ एक सशक्त कलाकारों की टोली भी है, जिसमें स्वस्तिका मुखर्जी, सुदीप्ता चक्रवर्ती और अनुशुआ मजूमदार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं। खास बात यह है कि स्वस्तिका मुखर्जी और सुदीप्ता चक्रवर्ती, दोनों ही इस फिल्म के माध्यम से पहली बार विंडोज़ प्रोडक्शंस के साथ जुड़ रही हैं।

विंडोज़ प्रोडक्शंस की भावनात्मक रूप से समृद्ध और आम ज़िंदगी से जुड़ी कहानियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, 'फैमिलीवाला' पारिवारिक रिश्तों की बारीकियों को गर्मजोशी और हास्य के साथ पेश करती है। यह फिल्म निर्देशक सुमन घोष के लिए विशेष महत्व रखती है। एक ओर यह उनका इस बैनर के साथ पहला सहयोग है, वहीं दूसरी ओर यह उस टीम के साथ एक रचनात्मक जुड़ाव है, जिसकी वे लंबे समय से सराहना करते आए हैं।
सुमन घोष ने कहा, "विंडोज़ के साथ पहली बार काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 'फैमिलीवाला' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक फिल्म है और मैं चाहता था कि शिबोप्रसाद को दिया गया किरदार उनके अभिनय की ताकत को पूरी तरह उभार सके। विंडोज़ के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हमें उम्मीद है कि यह फिल्म उनकी शानदार सिनेमाई यात्रा में एक गर्मजोशी भरा और यादगार अध्याय जोड़ेगी।"

वहीं, शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, "दिसंबर 2024 मेरे लिए खास था। 'बोहुरूपी' तब भी सिनेमाघरों में चल रही थी, तभी एक दिन सुमन दा ने कहा कि उनके घर पर कोई मेरा इंतज़ार कर रहा है। उस दिन माशीमा से हुई मुलाकात से एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हुई। उन्होंने पहले ही हमारी सभी फिल्में देख रखी थीं और हमारे काम के जरिए हमें पसंद किया था। उसी पहली मुलाकात में मुझे महसूस हुआ कि मैं उनके परिवार का हिस्सा बन गया हूँ। मेरे लिए 'फैमिलीवाला' यहीं से शुरू हुई। कई वर्षों बाद यह पहली बार है, जब मैं विंडोज़ के लिए किसी और निर्देशक की सोच के तहत काम कर रहा हूँ और इसके लिए मैं सुमन दा का आभारी हूँ। 'फैमिलीवाला' में मेरा किरदार किसी भी अभिनेता के लिए जीवन भर याद रहने वाला है। लिली चक्रवर्ती, अनुशुआ मजूमदार, स्वस्तिका मुखर्जी और सुदीप्ता चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज जब 'फैमिलीवाला' की शूटिंग शुरू हो रही है, मैं सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ इस सफर पर कदम रख रहा हूँ।"

 

Leave a Comment

2