कास्टिंग के नाम पर चौंकाने वाला खुलासा, डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के सामने रखी ऐसी शर्त कि उड़ गए होश

मुंबई  टीवी शो जोधा अकबर में रुकैया बेगम के रोल में दिखीं लवीना टंडन ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं. लवीना ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसकी अहम वजह कास्टिंग काउच है. जिसे उन्होंने 2 बार झेला. मेकर्स की डिमांड को लवीना ने सिरे से ठुकराया. अपने उसूलों पर काम करने का फैसला किया। लवीना को 2 बार कॉम्प्रोमाइज के लिए अप्रोच किया गया. स्विच संग बातचीत में वो कहती हैं- एक बार साउथ के डायरेक्टर ने मुझे कहा था 10-15 दिन का काम है।         मैंने जब उनसे बजट पूछा तो कहते हैं- 5

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 
टीवी शो जोधा अकबर में रुकैया बेगम के रोल में दिखीं लवीना टंडन ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं. लवीना ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसकी अहम वजह कास्टिंग काउच है. जिसे उन्होंने 2 बार झेला. मेकर्स की डिमांड को लवीना ने सिरे से ठुकराया. अपने उसूलों पर काम करने का फैसला किया। लवीना को 2 बार कॉम्प्रोमाइज के लिए अप्रोच किया गया. स्विच संग बातचीत में वो कहती हैं- एक बार साउथ के डायरेक्टर ने मुझे कहा था 10-15 दिन का काम है।        

मैंने जब उनसे बजट पूछा तो कहते हैं- 5 लाख तक होगा. उन्होंने कहा अगर कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार हो तो, 7 लाख बजट होगा। लवीना सुनकर चौंकीं. उन्होंने कहा- मैं आपकी ईमानदारी की कद्र करती हूं. लेकिन मैं ये सब चीजें नहीं करती हूं।  अगर आपके पास कभी कोई साफ काम होगा तो प्लीज मुझे कॉल करना, वरना तो कभी कॉल नहीं करना। 

लवीना ने कहा कि हाल ही में किसी और ने उन्हें डिमांड के लिए अप्रोच किया था. एक्ट्रेस ने उन्हें साफ इनकार किया था।लवीना ने कहा- हर कोई सोचता है ग्लैमर इंडस्ट्री से हो तो सब कुछ कर लोगे. क्योंकि हम बहुत आदमियों संग काम करते हैं. हमारे रोमांटिक सीन्स होते हैं।   लवीना ने माना कि कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री में होता है. लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर चीजें बाहर आती हैं, तो लोग समझते हैं हम शरीफ नहीं हैं। 

2