Shehnaaz Gill News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक नई जोड़ी को लेकर चर्चाए तेज हो गई है। एक्टर और डांसर जुयाल ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसमें फिल्म और मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि, इस खास मौके पर सबसे ज्यादा ध्यान शहनाज गिल ने आकर्षित किया। पार्टी से बाहर निकलते समय शहनाज और राघव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Rajpal Yadav News: राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, चेक बाउंस मामले में नहीं मिली राहत
हाथ थामे नजर आए राघव और शहनाज
आपको बता दें कि, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी खत्म होने के बाद जब दोनों बाहर आए तो शहनाज गिल राघव जुयाल का हाथ पकड़े हुए नजर आईं। दोनों की यह सहज बॉन्डिंग कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक राघव या शहनाज की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
राघव ने की शहनाज की मदद, वीडियो हुआ वायरल
पार्टी के बाद एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें राघव जुयाल शहनाज की मदद करते हुए नजर आए। वीडियो के मुताबिक, राघव पहले से कार में बैठे हुए थे और कुछ देर बाद शहनाज वहां पहुंचीं। इसके बाद राघव ने बेहद सहज अंदाज में उनकी मदद की और उन्हें कार में बैठने में सहारा दिया। दोनों के बीच दिखाई दी इस केयरिंग बॉन्डिंग को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अच्छी समझ और खास जुड़ाव नजर आता है।
फिल्म के दौरान बनी थी दोनों की दोस्ती
राघव जुयाल और शहनाज गिल की दोस्ती की शुरुआत फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” के दौरान हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। शूटिंग और प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान उनकी दोस्ती और आपसी तालमेल ने पहले भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। समय के साथ दोनों की दोस्ती और मजबूत होती गई और कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते हुए नजर आए। यही वजह है कि जब भी दोनों साथ दिखाई देते हैं, फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
खेसारी-अंजना विवाद में घमासान, भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि पर उठे सवाल
क्या रिश्ते को लेकर होगा कोई खुलासा?
बताते चले कि, शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिलेशनशिप की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त और करीबी साथी बताया है। फिलहाल दोनों की ओर से डेटिंग की खबरों पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर फैंस की नजरें इस जोड़ी पर टिक गई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करते हैं या फिर यह सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहता है।










