Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों कमजोर

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को कमजोर रही। सेंसेक्स 0.05% गिरा और निफ्टी 0.02% लुढ़क गया, जबकि दोनों इंडेक्स फ्लैट नोट पर खुले।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 20, 2026

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोर शुरुआत के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.05% गिरकर 83,207 पर खुला, जबकि निफ्टी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 25,580 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखा गया, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.14% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25% तक नीचे आ गए।

दो करोड़ से ज्यादा दोपहिया बिकने के बावजूद नहीं टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, वजह जानें

निवेशकों में सतर्कता का माहौल

Share Market Today
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

निवेशक फिलहाल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड समझौते का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 1 फरवरी से लागू होगा और जून में बढ़कर 25% तक हो जाएगा। इस फैसले ने वैश्विक बाजारों पर दबाव बना दिया है। निवेशक यूरोपीय देशों की संभावित प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता और सतर्कता का माहौल है।

विशेषज्ञों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में जारी रहने की संभावना है। जब तक अमेरिका और यूरोप के बीच ग्रीनलैंड टैरिफ को लेकर गतिरोध पर स्पष्टता नहीं आती, तब तक अस्थिरता बनी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के टैरिफ फैसले के खिलाफ जाता है, तो यह बाजार के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। हालांकि, इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि फैसला आज ही आएगा।

एशियाई बाजारों का हाल

Share Market Today
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.7% गिरा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.52% नीचे आ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41% लुढ़का। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.46% की गिरावट के साथ नीचे आया। इन बाजारों में निवेशक अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक तनाव को लेकर चिंतित नजर आए।

अमेरिकी बाजार बंद

सोमवार, 19 जनवरी 2026 को मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के अवसर पर अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहे। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, नैस्डैक और बॉन्ड मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई। इस कारण से वैश्विक निवेशकों को अमेरिकी बाजार से कोई संकेत नहीं मिला और एशियाई बाजारों में सुस्ती बनी रही।

Stock Market Today: आज के अपडेट, कोई भी ट्रेड करने से पहले इन खबरों पर डालें नजर