Share Market Today: शेयर बाजार में बम-बम तेजी! सेंसेक्स 788 अंक उछला, निफ्टी ने भी भरी उड़ान

Share Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। सेंसेक्स 788 अंक उछला और निफ्टी भी मजबूत बढ़त के साथ खुला। आखिर किन वजहों से बाजार में लौटी तेजी, कौन से सेक्टर रहे सबसे आगे और क्या यह रैली आगे भी जारी रहेगी? जानिए पूरी रिपोर्ट।

सेंसेक्स 788 अंक उछला, निफ्टी ने भी भरी उड़ान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 3, 2026

Share Market Today: सावन के पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने निवेशकों को सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 788 अंकों की छलांग लगाकर 78,883 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 189 अंकों की बढ़त के साथ 24,572 के स्तर पर खुला। बाजार की इस मजबूत शुरुआत को घरेलू और वैश्विक दोनों संकेतों से समर्थन मिला।

इस सप्ताह बाजार पर RBI फैसले और वैश्विक तनाव का असर

निवेशकों में दिखा सकारात्मक माहौल

आपको बता दें कि, कारोबार की शुरुआत से ही खरीदारी का माहौल बना रहा। कई प्रमुख सेक्टरों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर कुछ सकारात्मक घटनाओं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन

सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला। कुछ बाजारों में गिरावट रही, जबकि कुछ में सीमित उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। निवेशकों की नजर वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने की खबर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 6 से 7 प्रतिशत की गिरावट ने बाजार को राहत दी। इससे ऊर्जा लागत को लेकर चिंताएं कुछ कम हुईं। हालांकि, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में मुनाफावसूली के कारण कुछ एशियाई बाजार दबाव में दिखाई दिए।

जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में गिरावट

जापान का प्रमुख निक्केई 225 इंडेक्स करीब 1.79 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में भी लगभग 1.45 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 4.57 प्रतिशत तक फिसल गया, जबकि कोस्डैक में भी करीब 1.67 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया और इसमें केवल मामूली कमजोरी दर्ज हुई।

अमेरिकी बाजारों से मिले मजबूत संकेत

घरेलू बाजार को अमेरिका से भी सकारात्मक संकेत मिले। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस तेजी की बड़ी वजह ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के बेहतर तिमाही नतीजे रहे, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। बाजार खुलने से पहले अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। डाऊ जोन्स फ्यूचर्स में लगभग 200 अंकों यानी 0.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं S&P 500 फ्यूचर्स करीब 0.5 प्रतिशत और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स लगभग 0.8 प्रतिशत तक मजबूत रहे।

पिछले कारोबारी सत्र में भी रही थी तेजी

अमेरिकी बाजारों ने पिछले सप्ताह भी सकारात्मक प्रदर्शन किया था। नैस्डैक कम्पोजिट लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,373.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में करीब 0.7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी लगभग 277 अंक चढ़कर 52,485.03 के स्तर पर बंद हुआ।

Bank Holiday: 3 से 9 अगस्त बैंक हॉलिडे अपडेट, जानिए किस दिन खुलेंगे और

आगे बाजार पर रहेगी इन कारकों की नजर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशकों की नजर वैश्विक आर्थिक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलते रहे, तो घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी का माहौल जारी रह सकता है।