Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 16 जनवरी को सकारात्मक शुरुआत की। लंबे समय से उतार-चढ़ाव झेल रहे बाजार में आज निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती देखने को मिली।
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी ने छुड़ाए पसीने, शादी के सीजन से पहले देखें नए रेट
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स आज 288 अंक चढ़कर 83,670.80 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 ने भी तेजी दिखाई और 25,696 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,600 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट साबित हुआ है। इससे बाजार में रिवर्सल पैटर्न परिपक्व हुआ है और बुधवार की देर शाम शुरू हुई रिकवरी आगे भी जारी रह सकती है। हालांकि, निफ्टी को 26,020 तक पहुंचने के लिए लगातार 25,715 से ऊपर टिके रहना होगा। अगर निफ्टी 25,600 से नीचे फिसलता है तो इसमें गिरावट आकर 25,060 तक जाने की संभावना है।
एशियाई बाजारों का रुख
शुक्रवार को एशिया-पैसिफिक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
जापान का निक्केई 225 0.41% गिरा।
टॉपिक्स इंडेक्स में 0.42% की गिरावट रही।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3% ऊपर चढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.21% गिरा।
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.22% की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा।
अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन
15 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.60% की बढ़त के साथ बंद हुआ। S&P 500 में 0.26% की तेजी रही। नैस्डैक कम्पोजिट 0.25% ऊपर चढ़ा। इन नतीजों से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और रुपये का हाल

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन और स्विस फ्रैंक जैसी छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापता है, शुक्रवार सुबह 0.04% बढ़कर 98.39 पर ट्रेड करता दिखा। 14 जनवरी को भारतीय रुपया 0.10% मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 90.29 पर बंद हुआ था।
विदेशी और घरेलू निवेशकों की गतिविधियां
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। 14 जनवरी को FIIs (Foreign Institutional Investors) ने लगभग 4,781 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भरोसा दिखाते हुए करीब 5,217 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की।
Tesla की Model Y भारत में लॉन्च, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे, कंपनी दे रही है डिस्काउंट
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









