Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार रही। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले से पहले निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया, जिसके चलते घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 626 अंकों की बढ़त के साथ 79,055 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी शुरुआती कारोबार में 54 अंकों की तेजी के साथ 24,669 के स्तर पर पहुंच गया।
Stock Market Today: सेंसेक्स 626 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर;
RBI के रेपो रेट फैसले पर बाजार की नजर
आज शेयर बाजार की दिशा तय करने में रिजर्व बैंक के फैसले की अहम भूमिका रहेगी। RBI की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के नतीजों का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। महंगाई की चिंता, वैश्विक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए RBI के मौजूदा 5.25 प्रतिशत लेंडिंग रेट को बरकरार रखने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति अपना सकता है और आने वाले आर्थिक आंकड़ों के आधार पर आगे की नीति तय करेगा।
एशियाई बाजारों में भी दिखी मजबूती
वैश्विक संकेतों के चलते एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। अमेरिका के बाजारों में शानदार बढ़त और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का सकारात्मक असर एशियाई बाजारों पर पड़ा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत तक मजबूत हुआ। वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में भी 1.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स ने लगभग 3.96 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि कोस्डैक में 2.32 प्रतिशत की तेजी रही।
अमेरिकी बाजारों ने बनाया नया रिकॉर्ड
अमेरिकी शेयर बाजार में भी निवेशकों का उत्साह देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी चिंताएं कम हुईं, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.79 प्रतिशत की तेजी आई और यह 7,736.52 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.59 प्रतिशत बढ़कर 26,584.99 पर पहुंच गया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 907.47 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,085.88 के स्तर पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी देखने को मिली है। अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर बातचीत आगे बढ़ने की खबरों के बाद तेल बाजार पर दबाव आया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स करीब 0.50 प्रतिशत गिरकर 75.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में लगभग 0.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 79.16 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा। COMEX पर भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही और यह करीब 0.41 प्रतिशत नीचे आकर 75.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Dabur News: शहद, घी और नारियल पानी के ‘100% Natural’ दावे पर FSSAI
निवेशकों की नजर RBI के फैसले पर
कुल मिलाकर घरेलू बाजार में आज सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। अब निवेशकों की निगाहें RBI के रेपो रेट फैसले और केंद्रीय बैंक के आगे के रुख पर टिकी हुई हैं। इसका असर आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार की दिशा पर दिखाई दे सकता है।










