Share Market Today: बजट से पहले शेयर बाजार में सतर्कता, गिफ्ट निफ्टी में का दबाव

बजट 2026 से पहले भारतीय शेयर बाजार में सतर्कता दिखाई दे रही है। गिफ्ट निफ्टी आज 75 अंक दबाव में ट्रेड कर रहा है। निवेशक वैश्विक संकेतों और कंपनियों के नतीजों के आधार पर सतर्क हैं। बाजार में अस्थिरता और मुनाफावसूली का दौर जारी रहने की संभावना है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 30, 2026

Share Market Today: केंद्रीय बजट से पहले बाजार के अंतिम सत्र में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेतों के अनुसार बाजार पर दबाव बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी करीब 75 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार की ओपनिंग सुस्त हो सकती है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है।

Stock Market News: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में उछाल, जानें सेंसेक्स समेत अन्य का हाल

एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में हैंग सेंग और ताइवान के बाजार करीब 1 फीसदी तक गिर गए। जापान को छोड़कर एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के शेयरों का MSCI इंडेक्स भी दबाव में रहा और करीब 0.2 फीसदी नीचे ट्रेड करता दिखा। हालांकि, यह इंडेक्स पिछले तीन वर्षों में अपने सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है, बावजूद इसके हालिया सत्र में मुनाफावसूली देखने को मिली।

अमेरिकी बाजारों में तेज हलचल

बजट से पहले शेयर बाजार में सतर्कता
बजट से पहले शेयर बाजार में सतर्कता

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक बड़ी टेक कंपनियों के बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खर्च को लेकर चिंतित नजर आए। नतीजतन, S&P 500 और टेक-हैवी नैस्डैक इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने हालांकि आखिरी समय में रिकवरी दिखाई और 55 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के निचले स्तरों से डाओ जोंस और नैस्डैक दोनों करीब 450 अंक तक संभले।

Economic Survey 2026: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारत की जीडीपी, महंगाई और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर बड़ा अनुमान

टेक कंपनियों के नतीजों का असर

कॉर्पोरेट नतीजों की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट के शेयर नतीजों के बाद करीब 10 फीसदी तक टूट गए। वहीं मेटा और एप्पल के शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली, जिससे टेक सेक्टर में मिला-जुला रुख बना रहा। निवेशक अब यह आंकलन कर रहे हैं कि AI पर हो रहा भारी निवेश लंबी अवधि में कंपनियों के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा।

पेटीएम ने मुनाफे में की शानदार वापसी

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने दिसंबर तिमाही में 225 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 2,194 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके मजबूत बिजनेस प्रदर्शन को दर्शाता है।

कच्चे तेल की कीमतें ऊंचाई के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई महीनों के उच्च स्तर के आसपास बनी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों में हालिया सत्रों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है।

डिजिटल दुनिया में नया रिकॉर्ड, 900 मिलियन डॉलर की डील के साथ खाबी लैम नंबर-1 क्रिएटर

घरेलू कंपनियों के नतीजे

घरेलू कंपनियों में डिक्सन टेक्नोलॉजीज का तीसरी तिमाही का मुनाफा उम्मीद से बेहतर 68 फीसदी बढ़ा। वहीं ब्लू स्टार और वोल्टास के नतीजों में दबाव देखने को मिला। ITC के नतीजे अनुमान के आसपास रहे, हालांकि मुनाफे पर हल्का दबाव रहा। डाबर का मुनाफा बढ़ा, जबकि कोलगेट के नतीजे कमजोर रहे और मार्जिन पर दबाव बना रहा।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की निवेश, खरीद-फरोख्त या वित्तीय सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ आता है और इसमें पूंजी हानि की संभावना रहती है।