Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1516.08 अंक या 2.09% की बढ़त के साथ 74,212.47 पर खुला। इसी तरह, निफ्टी 346 अंक या 1.54% की बढ़त के साथ 22,858.65 पर कारोबार की शुरुआत की।
सोमवार को सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46% गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी सोमवार को 601.85 अंक या 2.60% की गिरावट के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ था। सोमवार की यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी थी, लेकिन मंगलवार को तेज रिकवरी ने बाजार में सकारात्मक माहौल लौटाया।
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर के ताज़ा भाव
आज के टॉप गेनर्स और सेक्टर्स

आज के शुरुआती कारोबार में कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। Shriram Finance के शेयर 4.03% बढ़े हैं, Eicher Motors के शेयर 3.12% ऊपर हैं, Asian Paints के शेयर 3.03% चढ़े हैं और Indigo के शेयर 2.66% बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
सभी प्रमुख सेक्टर्स में सुधार देखने को मिला है। ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, एनर्जी और PSU बैंकिंग सेक्टर्स में 1-2% की बढ़त दर्ज की गई है। विशेष रूप से HDFC बैंक के शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है। इस तेजी के पीछे घरेलू बाजार में निवेशकों का भरोसा लौटना और वैश्विक बाजारों का स्थिर प्रदर्शन मुख्य कारण हैं।
बाजार पर असर डालने वाले कारक
विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार की गिरावट के बाद निवेशकों ने मंगलवार को बिकवाली को रोककर शेयरों में खरीदारी की। वैश्विक बाजारों में स्थिरता और कच्चे तेल व अन्य कमोडिटी में सुधार ने भी घरेलू बाजार को मजबूती दी। साथ ही, कंपनियों के तिमाही नतीजों और निवेशकों की सकारात्मक उम्मीदों ने सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल में मदद की।
आज बाजार में व्यापक सुधार देखने को मिला है, जिससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जो संकेत देता है कि घरेलू शेयर बाजार में फिर से तेजी लौट रही है।









