Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स टूटा, निवेशकों को बड़ा नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों को अरबों रुपये का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स टूटा, निवेशकों को बड़ा नुकसान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 20, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन बाजार में हाहाकार मचा और निवेशकों को अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में लाखों करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया।

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों कमजोर

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1065 अंक टूटकर 82,180.47 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में भी 487 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 400 अंक तक गिर गए थे।

निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान

निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान
निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान

सोमवार को बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 465.68 लाख करोड़ रुपये था, जो मंगलवार को घटकर 455.72 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति से 10.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। एनएसई पर भी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा ऑटो सेक्टर 2.5 फीसदी, फाइनेंशियल सेक्टर 1.4 फीसदी और अन्य सेक्टर भी करीब 1 फीसदी तक टूट गए।

₹35,000 करोड़ का निवेश, 12 हजार नई नौकरियां, 10 लाख कारों का प्रोडक्शन – Maruti की बड़ी योजना

टॉप शेयरों की स्थिति

बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से केवल HDFC Bank ही हरे निशान में बंद हुआ, जबकि बाकी सभी 29 शेयर लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट जोमैटो के शेयरों में दर्ज की गई, जो 4 फीसदी से अधिक टूटे। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो, रिलायंस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर भी धराशायी हो गए।

बाजार गिरावट के प्रमुख कारण

ग्लोबल सेंटिमेंट और टैरिफ का डर
ग्लोबल सेंटिमेंट और टैरिफ का डर

आईटी शेयरों में बिकवाली

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। विप्रो के शेयर 3 फीसदी और LTIMindtree के शेयर 6 फीसदी तक टूट गए। निवेशकों की भारी बिकवाली से बेंचमार्क सूचकांक दो महीने से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market Today: आज के अपडेट, कोई भी ट्रेड करने से पहले इन खबरों पर डालें नजर

ग्लोबल सेंटिमेंट और टैरिफ का डर

वैश्विक बाजारों में ट्रेड वार का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अधिक नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश में आठ यूरोपीय संघ देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है। वहीं, फ्रांस ने 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे ग्लोबल सेंटिमेंट पर नकारात्मक असर पड़ा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दसवें सत्र में नेट बिकवाली जारी रखी। सोमवार को FIIs ने लगभग 3,263 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। इससे घरेलू बाजार की भावना पर दबाव बना रहा और गिरावट और तेज हो गई।

CII की राय: Budget 2026 में ये सुधार आम बजट को बनाएंगे असरदार

सोना-चांदी की ओर रुझान

निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं। मंगलवार को सोना पहली बार $4,700 प्रति औंस के पार चला गया। वहीं, चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

Disclaimer: यह समाचार केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई जानकारी निवेश संबंधी सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञ से परामर्श लें।