Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर देवीपाटन मंदिर में उमड़ी भीड़, मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में सुबह चार बजे से दर्शन शुरू हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।

Shardiya Navratri 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 11, 2026

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 का पावन पर्व 11 अक्तूबर, रविवार से शुरू हो चुका है. आज से 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी. इसका समापन 19 अक्तूबर को महानवमी के साथ होगा, जबकि अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को विजयादशमी (दशहरा) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा.

बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बताते चले कि, शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

सुबह चार बजे खुले मंदिर के कपाट

आपको बता दे कि, नवरात्रि के पहले दिन मां पाटेश्वरी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह-सुबह ही मंदिर पहुंचने लगे। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के दर्शन और पूजा-अर्चना में जुटे रहे। मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी वजह से सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उनके मंदिर पहुंचने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क रहीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए।

51 शक्तिपीठों में शामिल देवीपाटन मंदिर का है खास धार्मिक महत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, बलरामपुर का देवीपाटन मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि यह देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। इसी वजह से नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी भक्त यहां आते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के चलते विशेष माहौल बना रहता है।

देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम

देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम

नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन ने मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में माता के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच तुलसीपुर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

कौशांबी के कड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त

उधर, कौशांबी जिले के प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में भी शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। नवरात्रि के साथ ही नौ दिवसीय मेले की शुरुआत भी हो गई। मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से इलाके में चहल-पहल बढ़ गई।

कड़ा धाम मंदिर से कुबरी घाट तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कड़ा धाम मंदिर से कुबरी घाट तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर से लेकर कुबरी घाट तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी न हो और मेले के दौरान व्यवस्था बनी रहे।

नवरात्रि पर यूपी के मंदिरों में भक्तिमय माहौल

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर और कौशांबी के कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी। एक ओर मां पाटेश्वरी के दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना की, तो दूसरी ओर मां शीतला मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोनों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है। नवरात्रि के अगले दिनों में भी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।