Sharad Pawar News: ईंधन बचत पर शरद पवार का तंज, नेताओं के काफिले पर साधा निशाना

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में हालात गंभीर हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि फ्यूल बचत जैसे अहम मुद्दे पर फैसला लेने में इतना समय क्यों लगा।

Sharad Pawar News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Sharad Pawar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस अपील को गंभीरता से लेना जरूरी है। उन्होंने नेताओं को चेतावनी दी कि काफिला छोटा करने का दिखावा न करें। पवार ने कहा कि एक-दो दिन की बचत से कुछ नहीं होगा, बल्कि इसमें निरंतरता जरूरी है।

New Labour Code: नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, जानें 4-डे वर्कवीक से PF तक क्या बदला

फ्यूल बचत पर सवाल

पवार ने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव के समय सत्ताधारी पार्टी ने ईंधन बचाने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से यह साफ है कि हालात गंभीर हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि पीएम को एक ऑल-पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए ताकि इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा हो सके।

दिखावे से बचने की सलाह

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक खर्च बचाने के कई विकल्प मौजूद हैं। नेताओं को केवल दिखावे के लिए गाड़ियों की संख्या घटाने के बजाय वास्तविक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह कदम निरंतरता के साथ उठाया जाए तभी इसका असर होगा।

मंत्रियों की फ्लीट पर टिप्पणी

पवार ने सवाल उठाया कि मंत्रियों को अपनी फ्लीट में 17-17 गाड़ियों की क्या जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनकी खुद की फ्लीट पिछले चार सालों से सिर्फ तीन गाड़ियों की है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को घटाकर 7-8 करना और उसका प्रचार करना केवल दिखावा है।

फडणवीस के बाइक से मंत्रालय पहुंचने पर प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बाइक से मंत्रालय पहुंचने पर पवार ने कहा कि अगर सीएम रोजाना बाइक से मंत्रालय आएंगे तो लोग इसे गंभीरता से लेंगे। फडणवीस ने पीएम मोदी की अपील पर अमल करते हुए बाइक से मंत्रालय पहुंचकर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया।

चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ी भारी भीड़, 450 आवेदनों का मौके पर हुआ समाधान

2