Shah Rukh Khan Controversy: KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा तो भड़के लोग, शाहरुख खान को बताया ‘गद्दार’, जानें पूरा विवाद

आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने पर भारी बवाल शुरू हो गया है। शाहरुख खान को 'गद्दार' कहे जाने से लेकर शिवसेना (UBT) और आध्यात्मिक गुरुओं द्वारा टीम के बहिष्कार की मांग ने इस खेल आयोजन को राजनीतिक रंग दे दिया है।

Shah Rukh Khan Controversy

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 2, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Shah Rukh Khan Controversy: आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान विवादों के केंद्र में आ गए हैं। केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे जाने का देशभर में कड़ा विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शाहरुख खान की आलोचना की जा रही है और उन पर राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

KKR Bangladesh Player: KKR की बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीद पर विवाद, हिंदू संगठनों और कथावाचकों ने तीखी प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) की तीखी प्रतिक्रिया

बताते चले कि, केकेआर के सह-मालिक का विरोध करते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने चेतावनी दी है कि यदि बांग्लादेशी खिलाड़ी को मैदान पर उतरने की अनुमति दी गई, तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होंगे। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने इसे केवल खेल का मुद्दा नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मामला बताया। उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान मुस्तफिजुर को टीम से बाहर नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे देश के बजाय मुनाफे को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुबे ने दावा किया कि दुश्मन देशों के खिलाड़ियों के साथ आर्थिक संबंध बनाना भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को बढ़ावा देने जैसा है।

शाहरुख खान के चरित्र और कार्यों पर सवाल

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और देवकीनंदन ठाकुर ने भी इस फैसले की कड़ी निंदा की है। स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को कड़े शब्दों में ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि एक नायक का चरित्र राष्ट्र के प्रति वफादार होना चाहिए। वहीं, देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है? उन्होंने मांग की कि खिलाड़ी को दी जाने वाली 9.2 करोड़ रुपये की राशि बांग्लादेशी हिंदू पीड़ितों के परिवारों को दान कर देनी चाहिए।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

संगीत सोम का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने अभिनेता को “गद्दार” संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर पड़ोसी देश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और दूसरी ओर हमारे ही देश के फिल्म सितारे वहाँ के खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये लुटा रहे हैं। सोम ने कड़े लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है जो राष्ट्रीय हितों की बलि देकर व्यापारिक लाभ देखते हैं।

मुस्तफिजुर रहमान पर क्यों लगा करोड़ों का दांव?

अबू धाबी में आयोजित मिनी-नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के अनुभव और कौशल को देखते हुए उन्हें 9.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। 2016 में आईपीएल की शुरुआत करने वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज का रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने अब तक 60 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, खेल के मैदान पर उनकी काबिलियत अब राजनीतिक और धार्मिक विवादों की भेंट चढ़ती दिख रही है, जिससे आगामी सीजन में केकेआर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह विवाद अब केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है। शाहरुख खान और केकेआर के खिलाफ उठ रही आवाजों ने एक बार फिर खेल और राजनीति के अंतर्संबंधों पर बहस छेड़ दी है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई और केकेआर इस दबाव के आगे झुकते हैं या मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा पाएंगे।

BCCI ने दिया बड़ा बयान: मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में खेलेंगे, बांग्लादेश को लेकर विरोध गलत